अध्यात्म

Mansa Devi Mandir: हरिद्वार में क्या हैं मनसा देवी की मान्यताएं और महत्व? जानिए

Mansa Devi Mandir: उत्तराखंड के हरिद्वार शहर में स्थित मनसा देवी मंदिर हिंदू धर्म के प्रमुख शक्तिपीठों में से एक है। यह मंदिर शक्ति की देवी मनसा माता को समर्पित है, जिन्हें इच्छाओं की पूर्ति करने वाली देवी माना जाता है। हरिद्वार आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की आस्था इस मंदिर से जुड़ी होती है।

क्या मान्यता हैं मंदिर की?

मनसा देवी को नागों की देवी और भगवान शिव की मानसपुत्री माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि जो भी भक्त सच्चे मन से अपनी इच्छा लेकर यहां आता है और मनसा देवी से प्रार्थना करता है, उसकी मनोकामना जरूर पूरी होती है। श्रद्धालु अपनी इच्छाओं को पूरा करने के लिए मंदिर में नारियल चढ़ाते हैं और धागा बांधते हैं। जब उनकी मुराद पूरी हो जाती है, तो वे उसी पेड़ पर आकर धागा खोलते हैं।

मंदिर जाने के कौन कौन से रस्ते हैं?

मनसा देवी मंदिर हरिद्वार के बिल्व पर्वत (शिवालिक पहाड़ियों) की चोटी पर स्थित है। यहां तक पहुंचने के लिए दो रास्ते हैं।

रोपवे (उड़ान खटोला)- यह एक रोचक और सुंदर यात्रा होती है, जिससे आप पहाड़ की ऊंचाई पर कुछ ही मिनटों में पहुंच सकते हैं।
पैदल मार्ग- भक्तजन सीढ़ियों और रास्तों से चलकर माता के दर्शन के लिए ऊपर जाते हैं।

ये भी पढ़े: सैयारा में म्यूजिक कंपोज़र तनिष्क बागची हुए भावुक, बोले- मैं भी फिल्म देखकर रो दिया था

मनसा देवी का धार्मिक महत्व

मनसा देवी मंदिर हरिद्वार की सिद्ध पीठ है। इसके साथ माया देवी और चंडी देवी मंदिरों को भी सिद्ध पीठ माना जाता है। कुंभ, अर्धकुंभ और अन्य धार्मिक मेलों में यहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। मंदिर में नवरात्रि और सावन के महीने में विशेष पूजा और भव्य आयोजन होते हैं।
मनसा देवी मंदिर सिर्फ एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि आस्था और विश्वास का प्रतीक है। यहां आकर मन को शांति और सकारात्मक ऊर्जा मिलती हैं। यदि आप हरिद्वार की यात्रा कर रहे हैं, तो मनसा देवी मंदिर के दर्शन जरूर करें और अपनी मुरादें माता को अर्पित करें।

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

NVIDIA CEO की करीबी बनकर जासूसी का आरोप, चीनी महिला पर उठे सवाल तो बीजिंग ने दी सफाई

Jensen Huang China Espionage Allegations: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी NVIDIA के CEO जेनसेन हुआंग…

15 hours ago

काशी जा रही शव यात्रा में भीषण हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने सवारी गाड़ी को मारी टक्कर; 5 की मौत, 14 घायल

Hazaribagh Danua Valley Road Accident: झारखंड के हजारीबाग में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे…

16 hours ago

दिवाली पर ‘रामायण’ की रिकॉर्डतोड़ कमाई, 4 दिन में दुनियाभर से जुटाए करीब 500 करोड़

Ramayana Movie Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' ने…

16 hours ago

पाकिस्तानी टीवी एंकर राबिया अहसन की गोली मारकर हत्या, पति ने पुलिस पूछताछ में कबूला जुर्म

Pakistani TV Anchor Rabia Ahsan Murder: पाकिस्तान की मशहूर टेलीविजन एंकर और कार्यक्रम होस्ट राबिया…

16 hours ago

शेख हसीना ने नए पासपोर्ट के लिए किया आवेदन, बांग्लादेश वापसी की दिशा में बढ़ाया पहला कदम

Sheikh Hasina Bangladesh Return: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना दिसंबर में अपने देश लौटने…

17 hours ago

दिवाली पर पंजाब के खेतों में लगाई गई आग? दिल्ली सरकार ने AQI संकट के पीछे साजिश का लगाया आरोप

Delhi Pollution, Punjab Stubble Burning: दिल्ली में प्रदूषण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और…

17 hours ago