लाइफस्टाइल

हार्ट अटैक के समय अकेले हों तो क्या करें? जानिए बचाने के आसान तारीके

Heart Attack: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी, तनाव, अनहेल्दी खानपान और शारीरिक गतिविधियों की कमी के कारण हार्ट अटैक का खतरा काफी बढ़ गया है। कई बार ऐसा होता है कि हार्ट अटैक के लक्षण शुरू हो जाते हैं लेकिन व्यक्ति उस समय अकेला होता है और मदद तुरंत नहीं मिल पाती। जिससे व्यक्ति की जान चली जाती हैं। विश्व स्वास्थय संगठन (WHO) के अनुसार 2019 में लगभग 1.79 करोड़ की मृत्यु हार्ट और ब्लड वेसल्स की बीमारियों से हुई हैं और इनमे से 85% लोगों की मौत का कारण हार्ट अटैक या स्ट्रोक हैं। दिल्ली के हार्ट स्पेशलिस्ट डॉ. निखिल अग्रवाल का कहना हैं कि अगर किसी व्यक्ति को अकेले में हार्ट अटैक के लक्षण महसूस हों तो घबराने की बजाय कुछ जरूरी कदम तुरंत उठाने चाहिए।

अकेले में हार्ट अटैक आने पर क्या करें

1. शांत रहें और बैठ जाएं-पहले घबराएं नहीं। जितना शांत रहेंगे, दिल पर उतना कम दबाव पड़ेगा। तुरंत बैठ जाएं और कोशिश करें कि पीठ सीधी रहे।

2. खांसी की तकनीक अपनाएं (कफ सीपीआर)- अगर सांस रुकने जैसा महसूस हो रहा है या बेहोशी लग रही है, तो जोर-जोर से खांसें। हर 2 सेकंड पर गहरी सांस लें और खांसी करें। इससे छाती में दबाव बनेगा और दिल की धड़कन थोड़ी देर सामान्य रहगी।

3. इमरजेंसी नंबर पर कॉल करें (जैसे 112)- अगर फोन पास में है तो तुरंत 112 या अपने लोकल एम्बुलेंस को कॉल करें। यदि कॉल नहीं कर सकते तो वॉइस कमांड से मदद ले (जैसे Hey Google, call emergency)।

4. एस्पिरिन हो तो चबाएं- अगर घर में एस्पिरिन (Aspirin) रखी हो और आप एलर्जिक नहीं हैं, तो उसे चबाएं। यह खून को पतला करने में मदद करती है और ब्लॉकेज को कुछ समय के लिए कम कर सकती है।

6. किसी नजदीकी को अलर्ट करें- अगर संभव हो तो फोन से किसी पड़ोसी, दोस्त या रिश्तेदार को मैसेज या कॉल करें। उन्हें अपनी स्थिति और लोकेशन जरूर बताएं।

हार्ट अटैक क्या लक्षम हैं?

  • सीने में दबाव, कसाव या दर्द।
  • सांस लेने में तकलीफ।
  • बाएं हाथ, गर्दन, जबड़े या पीठ में दर्द।
  • पसीना आना, चक्कर आना या अचानक कमजोरी।

डॉक्टर ने दी सलाह

डॉ. निखिल अग्रवाल का कहना हैं, अकेले में हार्ट अटैक की स्थिति में सबसे जरूरी है समय पर प्रतिक्रिया देना। शुरुआती 5-10 मिनट बहुत कीमती होते हैं। तो जल्द से जल्द एम्बुलेंस या किसी को कॉल करें और जब तक मदद नही आ जाए तब तक खुद की मदद करें।

ये भी पढ़े: Mansa Devi Mandir: हरिद्वार में क्या हैं मनसा देवी की मान्यता और महत्व? जानिए

कैसे बचाव करें हार्ट अटैक से

  • रोजाना 30 मिनट की वॉक करें।
  • हेल्दी डायट लें।
  • धूम्रपान और शराब से दूर रहें और नियमित चेकअप कराएं।
  • ज्यादा न सोचे और मेडिटेशन करे।

हार्ट अटैक एक इमरजेंसी स्थिति है, लेकिन अकेले होने पर भी घबराने की बजाय सही तरीका अपनाया जाए तो जान बचाई जा सकती है। समय पर मेडिकल सहायता लेना और प्राथमिक जानकारी रखना बहुत जरूरी है।

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

22 minutes ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

1 hour ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

2 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

2 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

3 hours ago

कानपुर कारोबारी हत्याकांड में बड़ा मोड़, बेटे सुब्रत ने कबूली पिता की हत्या; पत्नी को बताया बेगुनाह

Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…

3 hours ago