Categories: Othersदेश

सिसकते मसूद अजहर का ऑडियो और 21 आतंकियों की कब्र…! ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी का एक और सबूत

भारत द्वारा पाकिस्तान में अंजाम दिए गए सटीक सैन्य अभियान ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी का एक और नया ठोस सबूत सामने आया है. पाकिस्तान के बहावलपुर स्थित एक कब्रिस्तान की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.जिसको लेकर दावा किया जा रहा कि इसमें आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के 21 आतंकियों की कब्रें दिखाई गई हैं.रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें जैश सरगना मौलाना मसूद अजहर के करीबी रिश्तेदार और संगठन के शीर्ष सदस्य भी शामिल हैं.

जैश-ए-मोहम्मद के 21 आतंकियों की कब्रें आईं सामने

इन तस्वीरों को जैश के एक ऑपरेटिव ने फेसबुक पर साझा किया है. वहीं इससे जुड़े एक ऑडियो  में मसूद अजहर की आवाज भी सुनी जा सकती है,जिसमें वह इस हमले को लेकर नाराजगी और शोक व्यक्त करता नजर आ रहा है. यह वीडियो और तस्वीरें ऑपरेशन सिंदूर की विश्वसनीयता और प्रभावशीलता को और भी पुष्ट करती हैं.

आतंकवाद पर भारत का निर्णायक प्रहार

ज्ञात हो कि पहलगाम में आतंकी हमला को के बाद ऑपरेशन सिंदूर को भारतीय खुफिया और सैन्य एजेंसियों ने मिलकर अंजाम दिया था. इसका मकसद   जैश के रणनीतिक ढांचे और नेतृत्व को सीधा निशाना बनाना था.मीडिया रिपोर्ट  के अनुसार इस कार्रवाई के दौरान मारे गए आतंकियों में मसूद अजहर के परिवार के सदस्य और संगठन के संचालन से जुड़े अहम चेहरे भी शामिल थे.

इन आतंकियों को बहावलपुर के एक प्रमुख कब्रिस्तान में दफनाया गया था.तस्वीरों में कब्रों पर लिखे नाम और तारीखें इस बात की पुष्टि करती हैं कि ये मौतें हाल की ही हैं, जो ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का प्रत्यक्ष प्रमाण मानी जा रही हैं.

रणनीतिक और राजनीतिक स्तर पर बड़ी सफलता

भारत की यह कार्रवाई न सिर्फ जैश के लिए एक बड़ा झटका है,बल्कि यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आतंकवाद के खिलाफ भारत की सख्त नीति और सैन्य ताकत को भी दर्शाती है. सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर भारत के इस कार्रवाई को भारी समर्थन मिल रहा है जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की एक निर्णायक और सफल सैन्य उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है.     

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

2 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

3 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

4 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

4 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

5 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

5 hours ago