GDA में अधिकारियों की मनमानी से जनता बेहाल, News India 24×7 की रियलिटी चेक में भ्रष्टाचार का पर्दाफाश

GDA : सरकार का आदेश और आम जनता की उम्मीदों पर पानी फेरते हुए गाज़ियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) के अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों से लगातार मुंह मोड़ते दिखते हैं. सुबह-सवेरे जब आम जनता फाइलें लेकर कार्यालय पहुंचती है तो अधिकारी मिलते ही नहीं नतीजा काम तो होता नहीं है इसके विपरीत लोगों घंटों इंतजार करना पड़ता है.

जनता का आक्रोश और सवाल

शिकायतों के आधार पर जब News India 24x7 के संवाददाता कपिल मेहरा ने GDA कार्यालय का सुबह 10 बजे पहुंचकर रियलिटी चेक किया तो हैरान करने वाली तस्वीरें सामने आई. एक-एक कर अधिकारियों के केबिन की जांच की गई लेकिन हर केबिन में एक जैसा नजारा ही था.कुर्सियां खाली थी और अधिकारी गायब थे. बाहरी दिखावे के लिए जरूर केबिन का ताला खुला था,लेकिन उस पर बैठने वाला कोई नहीं था. GDA उपाध्यक्ष अतुल वत्स के केबिन के बाहर लगे बोर्ड पर स्पष्ट रूप से लिखा था कि जनसुनवाई का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक है. लेकिन खुद उपाध्यक्ष महोदय भी अपने पद की गरिमा को ताक पर रखते हुए अनुपस्थित पाए गए.

जनता का कहना है कि अधिकारी समय पर कार्यालय नहीं आते जिसकी सीधी मार आम नागरिकों को झेलनी पड़ती है. लोग दूर-दूर से सरकारी काम कराने आते हैं,लेकिन घंटों इंतज़ार के बाद भी अधिकारी नजर नहीं आते. इससे ना केवल समय की बर्बादी होती है बल्कि जनता का भरोसा भी टूटता जा रहा है.

GDA मेंभ्रष्टाचार की लंबी सूची

यह पहली बार नहीं है कि GDA विवादों में आया हो.पूर्व लिपिक संजीव नागरथ पर 2007 से 2012 के बीच 1 करोड़ 98 लाख रुपये की हेराफेरी का आरोप है. इस दौरान आय की तुलना में 60 प्रतिशत अधिक खर्च किया गया. विजिलेंस जांच में संजीव नागरथ की अप्रत्याशित संपत्तियों का खुलासा हुआ. 2017 में 73 GDA कर्मचारियों पर भ्रष्टाचार और लापरवाही के आरोप लगे थे इन कर्मचारियों में क्लर्क से लेकर जूनियर इंजीनियर तक शामिल थे.2017 में ही 11 कर्मचारियों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति दे दी गई थी. जिला प्रशासन की नाक के नीचे अवैध निर्माण भी हुआ, जिसमें GDA की भूमिका पर सवाल खड़े हुए.

मुख्यमंत्री के आदेशों की भी अवहेलना

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्ष 2021 में यह निर्देश जारी किए थे कि सभी अधिकारी सुबह 10 से 12 बजे तक कार्यालय में रहकर जन समस्याएं सुनें और उनका तत्काल समाधान करें. लेकिन GDA के अधिकारी इस आदेश की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं.

जब News India 24x7 की टीम GDA कार्यालय पहुंची तो कुछ कर्मचारी उपस्थित थे लेकिन अधिकारी नदारद थे.कैमरे को देखकर कर्मचारी घबरा गए और सफाई देने लगे कि अधिकारी बस 5 मिनट में आने ही वाले हैं. लेकिन यह 5 मिनट घंटों में बदल गए और अधिकारी नदारद रहे.

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

साहिल वाकोडे केस के बाद IIT बॉम्बे में बढ़ा तनाव, परीक्षाएं टलीं; सांसद वर्षा गायकवाड़ हिरासत में

IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…

7 minutes ago

अफगानिस्तान पर PAK की एयरस्ट्राइक से रूस नाराज, तालिबान बोला- माकूल जवाब देंगे

Pakistan Afghanistan Airstrike: पाकिस्तान ने गुरुवार तड़के अफगानिस्तान में 10 ठिकानों पर एयर और ड्रोन…

25 minutes ago

Asian Games 2026: भारत ने हॉकी में दिखा या दम, दक्षिण कोरिया को 8-2 से हराकर दर्ज की लगातार तीसरी जीत

India vs South Korea Asian Games: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का…

44 minutes ago

Iran की US को चेतावनी, अगला हमला हुआ तो हिंद महासागर तक फैल सकता है युद्ध

Iran US War Indian Ocean: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़े तनाव के बीच ईरान…

1 hour ago

हरियाणा सिविल सचिवालय से फिरोजपुर के स्कूल तक, कई जगह बम धमाके की धमकी

Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…

1 hour ago

हवा साफ करने में खर्च हुए ₹574 करोड़, फिर भी मुंबई की AQI रैंकिंग गिरी

Mumbai: मुंबई की साफ हवा रैंकिंग में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है,…

2 hours ago