गिरफ्तार आरोपी
Noida News : नोएडा के सेक्टर-53 में एक गंभीर घटना के मामले में पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना सेक्टर-24 की पुलिस ने FIR में नामजद अमन अवाना और आकाश अवाना को हिरासत में लिया है। घटना इंस्टाग्राम पर की गई टिप्पणी को लेकर हुए विवाद से शुरू हुई थी।
पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के अनुसार, दो पक्षों के बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर की गई कमेंट को लेकर तनाव था। आरोपियों ने दोनों युवकों को अपने ऑफिस के पास बातचीत के लिए बुलाया था। बातचीत के दौरान विवाद बढ़ने पर मारपीट की स्थिति बन गई। सबसे गंभीर घटना तब हुई जब एक युवक सड़क पर चल रहा था। विरोधी पक्ष के लोगों ने तेज रफ्तार से आती थार गाड़ी से उसे जानबूझकर टक्कर मारी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक हवा में उछलकर सड़क किनारे की नाली में जा गिरा। पीछले तीन दिनों से इस घटना ने सोशल मीडिया पर तूल पकड़ लिया है।
घटना में प्रयुक्त थार गाड़ी को पुलिस ने जब्त कर लिया है। दो नामजद आरोपी अभी भी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। आरोपियों ने पूछताछ के दौरान स्वीकार किया है कि विवाद इंस्टाग्राम पर कमेंट करने को लेकर हुआ था। आरोप लगाया गया है कि थाना प्रभारी ने घटना की जानकारी मिलने के बाद भी उच्चाधिकारियों से इसे छुपाया और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उचित प्रयास नहीं किए। वहीं इस मामले में लापरवाही बरतने पर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने कड़ी कार्रवाई की है। थाना सेक्टर-24 प्रभारी निरीक्षक श्यामबाबू शुक्ला और चौकी प्रभारी गिझोड़ उप-निरीक्षक जगमोहन सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
घटना का वीडियो किसी व्यक्ति द्वारा रिकॉर्ड किया गया था, जो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो गया। एडीसीपी सुमित शुक्ला ने बताया कि यह विवाद इंस्टाग्राम पर की गई कमेंटबाजी से शुरू हुआ था। पहले दोनों पक्षों में मारपीट हुई और बाद में युवक को जान से मारने की नीयत से तेज रफ्तार थार से टक्कर मार दी गई।
Jamui Victim Photo: बिहार के जमुई में नाबालिग पीड़िता और उसके परिवार की तस्वीर सोशल…
Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…
Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…
Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…
Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…
Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…