Masood Azhar
Masood Azhar: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान और पीओके के कुल 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया था। इसमें कुख्यात आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का बहावलपुर स्थित हेडक्वार्टर भी शामिल था। लेकिन अब खबर है कि इस आतंकी संगठन के मुखिया मसूद अजहर ने अपने हेडक्वार्टर को फिर से खड़ा करने की मुहिम शुरू कर दी है और इसके लिए ऑनलाइन चंदा भी जुटाया जा रहा है।
सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर जमात की ओर से किए गए पोस्ट में दावा किया गया है कि पाकिस्तान के बहावलपुर स्थित सुभान अल्लाह मस्जिद का पुनर्निर्माण किया जा रहा है। यही मस्जिद जैश-ए-मोहम्मद का हेडक्वार्टर था। पोस्ट में सभी से एक होकर पैसे जमा करने को कहा गया है। इतना ही नहीं, इस पोस्ट (Masood Azhar) में आगे कहा गया है कि किसने कितना चंदा दिया, इसका किसी को भी पता नहीं चलना चाहिए।
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड के कई जिलों में मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का रेड अलर्ट,धराली में सेना का राहत और बचाव कार्य जारी
मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि जैश सरगना मसूद अजहर (Masood Azhar) ने पोस्ट में कहा कि इस कैंपेन से जमीन के कई हिस्से जन्नत बन जाएंगे, शहीद मस्जिदें फिर से मुस्कुराएंगी और रौनक लौट आएगी। पोस्ट में आगे कहा गया है कि जो दीवाने ‘जेहाद’ की राह में तरस रहे हैं, उनके लिए भी अब नए रास्ते खुलेंगे। चंदा मांगने वाला मसूद अजहर का यह कैंपेन आज ही से शुरू हुआ है।
यह भी देखें: Haridwar Flood: देवभूमि में कहर Bhimgoda Barrage पर मंडरा रहा खतरा, 24 घंटे निगरानी | Top News
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…