लाइफस्टाइल

रक्षाबंधन 2025 : शुभ मुहुर्त पर बांधे राखी, इस मंत्र के साथ भाई की लंबी उम्र की करें कामना

 Raksha Bandhan Muhurat: 9 अगस्त के दिन सभी बहनें प्रेम, विश्वास व रक्षा की डोर अपने भाइयों की कलाई पर बांधेगी। इस बार का रक्षाबंधन काफी उत्तम माना जा रहा है। इस दिन कई शुभ योगों का शुभ संयोग बन रहा है।

उदया तिथि के अनुसार, 9 अगस्त को रक्षाबंधन

श्रावण पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ होगी 8 अगस्त 2025 को दोपहर 02:12 बजे से। श्रावण पूर्णिमा तिथि समाप्त होगी 8 अगस्त 2025 को दोपहर 01:24 बजे पर। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार रक्षाबंधन का पर्व 2025 में 9 अगस्त को मनाया जाएगा। इस दिन भद्रा काल नहीं है।

रक्षाबंधन 2025 शुभ मुहूर्त

  • ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 4 बजकर 22 मिनट से 5 बजकर 04 मिनट तक
  • अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12 बजकर 17 मिनट से 12 बजकर 53 मिनट तक रहेगा।
  • सौभाग्य योग- सुबह 4 बजकर 8 मिनट से 10 अगस्त को तड़के 2 बजकर 15 मिनट तक
  • सर्वार्थ सिद्धि योग- 9 अगस्त को दोपहर 2 बजकर 23 मिनट तक

जानें राहुकाल समय

लेकिन इस दिन सुबह 9:07 बजे से सुबह 10:47 बजे तक एक घंटा 4 मिनट के लिए राहुकाल रहेगा। इस दौरान राखी न बांधें। आगे देखें सही डेट, राखी बांधने का टाइम, मुहूर्त, राहुकाल, चंद्रमा की स्थिति समेत रक्षा बंधन 2025 से जुड़ी जरूरी जानकारी। 9 अगस्त को श्रावण नक्षत्र के साथ सर्वार्थ सिद्धी योग और सौभाग्यकारक शिव योग बन रहे हैं।

95 साल बाद बना एक शुभ संयोग

दरअसल, अक्सर भद्रा का साया राखी के त्यौहार पर देखने को मिलता है। लेकिन इस बार 2025 में राखी बंधने के मुहूर्त में भद्रा नहीं लग रही है। सुबह करीब डेढ़ घंटे का राहुकाल जरुर लग रहा है। इस बीच ये भी अच्छी बात है कि इस बार का रक्षाबंधन 95 साल बाद एक शुभ संयोग भी पड़ रहा है। 2025 मंगल का साल है इसलिए इस बार लाल रंग की राखी बांधने से बचे।

राखी बांधते समय बोले ये मंत्र —

ॐ येन बद्धो बली राजा दानवेन्द्रो महाबल:। तेन त्वामभि बध्नामि रक्षे मा चल मा चल।

भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को समर्पित रक्षा बंधन भारतीय संस्कृति का प्रमुख पर्व है। इस दिन बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती है और उसकी लंबी उम्र व सुख-समृद्धि की कामना करती है। बदले में भाई जीवन भर बहन की रक्षा करने का वचन देता है।

ये भी पढ़े : Raksha Bandhan 2025: राखी में तीन गांठों की परंपरा क्या है, जानिए क्या हैं पवित्र मतलब?

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

सरकारी अफसरों को मिलेंगे 1.8 लाख रुपये तक के लैपटॉप-टैबलेट, 4 साल बाद रख सकेंगे अपने पास

Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…

5 hours ago

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

5 hours ago

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

7 hours ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

7 hours ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

8 hours ago