लाइफस्टाइल

आंखों के नीचे काले घेरे? अपनाएं ये देसी नुस्खे और पाएं नेचुरल चमक

Health Tips: आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी, नींद की कमी, तनाव और स्क्रीन टाइम के चलते आंखों के नीचे काले घेरे यानी डार्क सर्कल्स एक आम समस्या बन गए हैं। ये न सिर्फ आपकी सुंदरता को प्रभावित करते हैं बल्कि थकावट और उम्र ज्यादा दिखाने का भी कारण बनते हैं। लेकिन चिंता की बात नहीं है! आपकी रसोई में मौजूद कुछ आसान और असरदार चीजें डार्क सर्कल्स को जड़ से खत्म करने में मददगार साबित हो सकती हैं।

डार्क सर्कल्स क्यों होते हैं?

डॉक्टरों के मुताबिक डार्क सर्कल्स होने की प्रमुख वजहें हैं- नींद पूरी न होना, अत्यधिक तनाव, उम्र बढ़ना और कोलेजन की कमी, सूर्य की हानिकारक किरणों के अधिक संपर्क में रहना, पानी की कमी और असंतुलित खानपान हैं।

आसान घरेलू उपाय जो ला सकते हैं असरदार बदलाव

  • खीरे की स्लाइस या जूस- खीरे में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट और ठंडक देने वाले तत्व डार्क सर्कल्स को कम करने में मदद करते हैं। खीरे की पतली स्लाइस काटें और आँखों पर रखें, या उसका रस लगाएं।
  • टी बैग्स का उपयोग- ठंडे किए गए ग्रीन टी या ब्लैक टी बैग्स को आंखों पर रखने से सूजन और कालापन कम हो सकता है, क्योंकि इनमें टैनिन और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं।
  • आलू का रस- कच्चे आलू में मौजूद ब्लीचिंग तत्व त्वचा को हल्का करने में सहायक होते हैं। इसका रस निकाल कर रुई की मदद से आंखों के नीचे लगाएं।
  • गुलाब जल- गुलाब जल त्वचा को ठंडक देता है और त्वचा की कोशिकाओं को फिर से जीवंत करता है। रुई को गुलाब जल में भिगोकर आंखों पर रखें।

क्या बातें ध्यान में रख सकते है?

  • रात में पर्याप्त नींद (7-8 घंटे) लें।
  • पानी भरपूर पिएं और आंखों को बार-बार धोते रहें।
  • सूरज की किरणों से बचाव के लिए चश्मा और सनस्क्रीन का उपयोग करें।
  • संतुलित आहार और विटामिन युक्त खाद्य पदार्थों को डाइट में शामिल करें।

कब डॉक्टर से मिलना चाहिए?

अगर घरेलू उपायों के बावजूद डार्क सर्कल्स कम नहीं हो रहे हैं या लगातार बढ़ रहे हैं, तो त्वचा विशेषज्ञ से संपर्क करना बेहतर होगा। यह समस्या शरीर में अंदरूनी कमी या बीमारी का संकेत भी हो सकती है।

ये भी पढ़े: Raksha Bandhan 2025: राखी में तीन गांठों की परंपरा क्या है, जानिए क्या हैं पवित्र मतलब?

डार्क सर्कल्स (dark circle) को हटाना कोई एक दिन की प्रक्रिया नहीं है, लेकिन अगर आप इन सरल उपायों को नियमित रूप से अपनाएं, तो कुछ ही हफ्तों में बेहतर परिणाम नज़र आने लगेंगे। साथ ही, अपनी दिनचर्या और नींद का भी विशेष ध्यान रखें, क्योंकि असली खूबसूरती अंदर से आती है।

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

7 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

8 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

9 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

9 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

10 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

10 hours ago