उत्तर प्रदेश

रायबरेली में दो युवकों ने स्वामी प्रसाद मौर्य को जड़ा थप्पड़, समर्थकों ने जमकर की पिटाई

Swami Prasad Maurya: उत्तर प्रदेश के रायबरेली में बुधवार को पूर्व मंत्री और अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य पर दो युवकों ने हमला कर दिया। स्वागत करने के बहाने दोनों करीब आए तो एक युवक ने पीछे से सिर पर थप्पड़ जड़ दिया। जिसके बाद आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने युवकों को दौड़ाकर पीट दिया। मौके पर अफरातफरी मच गई और मामला शांत कराने में पुलिस के पसीने छूट गए। इस दौरान पुलिस ने युवकों को स्वामी प्रसाद मौर्य के समर्थकों के चंगुल से बड़ी मुश्किल से छुड़ाकर अपने साथ ले गई।

स्वागत के दौरान किया हमला

दरअसल, स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) बुधवार को फतेहपुर जा रहे थे। जहां जाते हुए वो रायबरेली शहर के सारस चौराहे पर रुके। जहां मौर्य का स्वागत करने के लिए कार्यकर्ता पहुंचे तो इसी दौरान दो युवकों ने मौर्य पर हमला बोल दिया। वहीं, घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि न्यूज इंडिया इस वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो में दिख रहा है कि स्वामी प्रसाद मौर्य को मालाएं पहनाई जा रही हैं। तभी पीछे से एक हाथ उनकी तरफ बढ़ता है।

यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली में प्रमुख मंत्रालयों के लिए बने 10 नए भवनों में से पहले कर्तव्य भवन का किया उद्घाटन

इतना ही नहीं, सेकेंडों में एक युवक ने पीछे से स्वामी प्रसाद मौर्य को थप्पड़ जड़ दिया और भागने लगा। इस बीच भीड़ ने युवकों को दौड़ा कर पकड़ लिया और पीटना शुरू कर दिया। वहीं मौके पर मौजूद पुलिस युवकों को मौर्य के समर्थकों से बचाने के लिए जूझती रही लेकिन समर्थकों ने उन्हें जमकर पीटा। हालांकि, पुलिस ने किसी तरह आरोपियों को समर्थकों के चंगुल से छुड़ाकर हिरासत में लिया। घटना के बाद से क्षेत्र का माहौल गरमा गया है।

यह भी देखें: Rae Bareli News: रायबरेली में स्वामी प्रसाद मौर्य पर हमला, मचा हड़कंप

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

5 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

6 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

7 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

7 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

8 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

8 hours ago