खेल

ओवल टेस्ट के बाद ICC रैंकिंग में बड़ा उलटफेर… सिराज, प्रसिद्ध और जायसवाल को फायदा, इंग्लिश गेंदबाजों की भी छलांग

ICC latest Test Rankings :  ओवल टेस्ट में भारत और इंग्लैंड के खिलाड़ियों के धमाकेदार प्रदर्शन का असर ताजा ICC टेस्ट और T20I रैंकिंग में साफ नजर आया है। खासकर भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने अपनी करियर की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट रैंकिंग हासिल की है, वहीं बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल टॉप 5 में पहुंच गए हैं।

सिराज और कृष्णा ने लगाई करियर की सबसे बड़ी छलांग

ओवल टेस्ट में शानदार गेंदबाज़ी के दम पर मोहम्मद सिराज को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। उन्होंने ICC की ताजा गेंदबाज़ी रैंकिंग में 12 स्थान की छलांग लगाई है और अब वह 674 रेटिंग अंकों के साथ 15वें स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं प्रसिद्ध कृष्णा ने मैच में आठ विकेट झटककर 25 स्थान की लंबी छलांग लगाई और अब 59वें नंबर पर आ गए हैं। यह दोनों गेंदबाज़ों की टेस्ट रैंकिंग में अब तक की सबसे ऊंची पोजीशन है। जसप्रीत बुमराह अब भी दुनिया के नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज बने हुए हैं।

इंग्लैंड के गेंदबाजों को भी मिला इनाम

इंग्लैंड के युवा तेज गेंदबाज गस एटकिंसन और जोश टंग ने भी ओवल टेस्ट में आठ-आठ विकेट लेकर रैंकिंग में बड़ी छलांग लगाई है। एटकिंसन पहली बार टॉप 10 में शामिल हुए हैं, जबकि जोश टंग 14 स्थान ऊपर चढ़कर अब 46वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

जायसवाल ने बल्लेबाजी रैंकिंग में बनाई जगह

ओवल टेस्ट में शानदार शतक जड़ने वाले यशस्वी जायसवाल को बल्लेबाजी रैंकिंग में तीन स्थान का फायदा हुआ है। अब वह 792 रेटिंग अंकों के साथ टेस्ट बल्लेबाजों की सूची में पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं। इस सूची में इंग्लैंड के जो रूट और हैरी ब्रुक पहले दो स्थानों पर बने हुए हैं, जबकि तीसरे और चौथे नंबर पर क्रमशः न्यूजीलैंड के केन विलियमसन और ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ हैं।

ये भी पढ़ें : लिस्ट दिजिए फिर हम तय करेंगे…चुनाव आयोग से सुप्रीम कोर्ट ने मांगा SIR ड्राफ्ट से हटाए गए 65 लाख लोगों का ब्योरा

T20 International रैंकिंग में भी बदलाव

T20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में भी कुछ अहम बदलाव हुए हैं। ऑस्ट्रेलिया के टिम डेविड ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ तूफानी शतक लगाकर दो स्थान की छलांग लगाई है और अब वह 16वें स्थान पर आ गए हैं। वहीं पाकिस्तान के युवा सलामी बल्लेबाज सैम अयूब ने फ्लोरिडा में दमदार प्रदर्शन कर 25 स्थान की छलांग लगाई और अब वह 37वें स्थान पर काबिज हो गए हैं।

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

दिल्ली अक्षरधाम में अन्नकूट महोत्सव, भगवान स्वामिनारायण को चढ़ाए गए 1,256 सात्विक व्यंजन

Delhi Akshardham Annakut Mahotsav 2026: नई दिल्ली, 10 नवंबर 2026: दिल्ली के स्वामिनारायण अक्षरधाम मंदिर…

8 hours ago

इबोला से जूझ रहे कांगो में ISIS से जुड़े आतंकियों का हमला, 180 मरीज अस्पताल छोड़कर भागे; 33 लोगों की मौत

Congo Ebola Attack: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) के पूर्वी हिस्से में इबोला…

10 hours ago

शहडोल में दर्दनाक हादसा, पुलिस की गाड़ी देखकर तालाब में कूदे 4 किशोर; 3 की मौत, परिवारों को 4-4 लाख की मदद

Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल में एक दर्दनाक हादसे में तीन किशोरों की तालाब…

10 hours ago

बुल्गारिया में भीषण सड़क हादसा, 50 गाड़ियां आपस में टकराईं; 11 लोगों की मौत, 48 घायल

Bulgaria Road Accident: यूरोपीय देश बुल्गारिया में मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण भीषण सड़क…

10 hours ago

सोनिया गांधी के खुलासे पर शर्मिष्ठा मुखर्जी का पलटवार, बोलीं- PM बनने की महत्वाकांक्षा रखना अपराध नहीं

Sonia Gandhi Pranab Mukherjee PM Ambition: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा Belonging:…

10 hours ago

गुजरात में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, एक कोच का शीशा टूटा; यात्री सुरक्षित

Vande Bharat Express Stone Pelting: गुजरात के अमरेली जिले में साबरमती से वेरावल जा रही…

11 hours ago