Massive fire in Indore : मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में शनिवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। राऊ थाना क्षेत्र के कैट रोड स्थित एक केमिकल गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
घटना की सूचना मिलते ही चार से पांच फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फायर कर्मियों ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, इस हादसे में दो महिलाओं - रामकली और ज्योति - की जिंदा जलकर मौत हो गई।
SDRF की टीम मौके पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन में जुटी रही और गोदाम के अंदर से दोनों के शव बरामद किए गए। पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है और आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, एकादशी के मौके पर पूजा के लिए जलाए गए दीये से यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि पूजा के दौरान एक महिला की साड़ी में आग लग गई, और थोड़ी ही देर में लपटें पास रखे थिनर और अन्य ज्वलनशील केमिकल तक पहुंच गईं।
कुछ ही मिनटों में आग ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। वहां मौजूद दो छोटे बच्चे किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाने में सफल रहे।
रात के समय लगी आग की लपटें दूर-दूर तक दिखाई दे रही थीं। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की टीम ने कई घंटे तक लगातार प्रयास कर आग को काबू में किया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आग लगने की सटीक वजहों की जांच की जा रही है।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…