ये भी पढ़े : Today Gold Price: ऑल-टाइम High पर पहुंचे सोने के दाम, आखिर क्यों बढ़ रहे तेजी से रेट?
Mauritius PM visit Ayodhya
Mauritius PM visit Ayodhya: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र काशी के बाद मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीन चंद्र राम गुलाम शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे। महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने पारंपरिक रेड कार्पेट शैली में उनका स्वागत किया। उनके साथ परिवार के सदस्य, कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।
एयरपोर्ट से सीधे प्रधानमंत्री राम मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने पत्नी के साथ रामलला की आरती उतारी और दर्शन-पूजन किए। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ भी उनके साथ मौजूद रहे। डॉ. गुलाम करीब 45 मिनट तक मंदिर परिसर में रहे और दर्शन के बाद एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए।
अयोध्या एयरपोर्ट और मंदिर परिसर में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे। जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने पहले ही उनके कार्यक्रम की जानकारी साझा कर दी थी। सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर रहीं।
डॉ. गुलाम दूसरे विदेशी प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने अयोध्या आकर रामलला का पूजन किया। यह दौरा भारत और मॉरीशस के बीच सांस्कृतिक और धार्मिक रिश्तों को और प्रगाढ़ बनाने वाला माना जा रहा है।
राम मंदिर दर्शन के बाद सीएम योगी ने अयोध्या एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री डॉ. गुलाम को विदा किया। इसके बाद योगी आदित्यनाथ हरि गोपाल धाम में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लौट आए। वहीं, मॉरीशस के प्रधानमंत्री दोपहर एक बजे अयोध्या से देहरादून के लिए रवाना होंगे।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…