Mayawati Akash Anand BSP: बहुजन समाज पार्टी (BSP) प्रमुख मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद की पार्टी में वापसी का ऐलान किया है। उन्होंने आकाश को एक बार फिर पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक नियुक्त किया है। मायावती ने कहा कि बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर और कांशीराम के संघर्ष से पार्टी को लगातार प्रेरणा मिली है और आगामी यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारियां भी जारी हैं।
मायावती ने कहा कि पूरा बहुजन समाज उनका परिवार है और जनता का हित सर्वोपरि है। पार्टी में अनुशासन बनाए रखने के लिए वह पहले भी कड़े फैसले लेती रही हैं, जिनसे परिवार के सदस्य भी अछूते नहीं रहे।
मायावती के मुताबिक, आकाश का पार्टी में कामकाज सामान्य रूप से ठीक रहा, लेकिन हालात बदलने के बाद संगठन में बदलाव जरूरी हुआ। इसी दौरान आकाश के ससुर अशोक सिद्धार्थ ने राजनीति से संन्यास ले लिया। इसके बाद आकाश के काम करने के तरीके में भी बदलाव आया। मायावती ने बताया कि पार्टी के कई नेताओं ने आकाश की अपील स्वीकार कर उन्हें पुरानी जिम्मेदारियों के साथ काम करने का मौका देने की मांग की थी। आकाश के पिता और उनके छोटे भाई ईशान आनंद ने भी इस पर सहमति जताई। ईशान ने कहा कि वह बिना किसी पद के भी मायावती के निर्देशों के अनुसार पार्टी के लिए काम करने को तैयार हैं।
सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद मायावती ने आकाश को फिर राष्ट्रीय संयोजक बनाने का फैसला किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि अशोक सिद्धार्थ के राजनीति से हटने के बाद संगठन में स्थिरता रहेगी और बार-बार बदलाव की जरूरत नहीं पड़ेगी। हालांकि, मायावती ने साफ किया कि आगे स्थिति काफी हद तक आकाश आनंद के व्यवहार और कार्यशैली पर निर्भर करेगी।
ये भी पढ़े: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के सेट पर लगी आग, टेंट में हुआ हादसा; किसी को नुकसान नहीं
British Airways Flight BA295 Emergency: लंदन से अमेरिका के शिकागो जा रही ब्रिटिश एयरवेज की…
Air Fryer Uses: एयर फ्रायर आज ज्यादातर किचन में इस्तेमाल होने वाला एक लोकप्रिय अप्लायंस…
Air Force Golf Course Land: केंद्र सरकार प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास के पास स्थित भारतीय…
Flydubai FZ1073 Terror Attack: 30 सितंबर को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की…
Banda Ration Card Case: उत्तर प्रदेश के बांदा से सरकारी योजनाओं का लाभ पाने के…
BJP UP 2027 Election Strategy: उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपने…