Congo: अफ्रीकी देश कांगो में रविवार को कांगो नदी में दो मोटर चालित लकड़ी की नावों की टक्कर से बड़ा हादसा हो गया। दुर्घटना में 30 लोगों की मौत हुई, जबकि दर्जनों लोग अब भी लापता हैं। अधिकारियों के अनुसार, सभी 30 मृतकों के शव बरामद कर अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
दोनों नावें अलग-अलग रास्तों पर थीं। एक नाव उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र उबांगुई से राजधानी किंशासा जा रही थी, जबकि दूसरी किंशासा से लुकोलेला की ओर बढ़ रही थी। शुरुआती जांच में टक्कर की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।
प्रांतीय आंतरिक मंत्री क्रिस्पिन म्पुतु ने बताया कि हादसा इक्वातेउर के नगोम्बे-लुकोलेला इलाके के पास हुआ। इसके बाद स्थानीय प्रशासन और बचाव दल ने नदी में सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। टीमें लापता लोगों के साथ-साथ जीवित बचे लोगों की तलाश में जुटी हैं।
ये भी पढ़े: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के सेट पर लगी आग, टेंट में हुआ हादसा; किसी को नुकसान नहीं
British Airways Flight BA295 Emergency: लंदन से अमेरिका के शिकागो जा रही ब्रिटिश एयरवेज की…
Air Fryer Uses: एयर फ्रायर आज ज्यादातर किचन में इस्तेमाल होने वाला एक लोकप्रिय अप्लायंस…
Air Force Golf Course Land: केंद्र सरकार प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास के पास स्थित भारतीय…
Flydubai FZ1073 Terror Attack: 30 सितंबर को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की…
Banda Ration Card Case: उत्तर प्रदेश के बांदा से सरकारी योजनाओं का लाभ पाने के…
BJP UP 2027 Election Strategy: उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपने…