Malaika Araora
Malaika Araora : बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन मलाइका अरोड़ा अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ और स्टाइल को लेकर चर्चा में रहती हैं। अरबाज खान से तलाक के बाद से ही वह मीडिया और सोशल मीडिया यूज़र्स की नजरों में बनी रही हैं। कभी उनके कपड़ों को लेकर तो कभी अर्जुन कपूर संग रिश्ते को लेकर उन्हें कठोर आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। अब पहली बार मलाइका ने इन तमाम सवालों पर खुलकर जवाब दिया है।
मलाइका ने बताया कि शुरूआती दिनों में उन्हें इस तरह की बातें बहुत प्रभावित करती थीं। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा “लोग आपको बताते हैं कि आपको कैसे रहना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए। मुझे मेरे करियर, मेरे रिश्तों और मेरे पहनावे तक पर जज किया गया। लेकिन जब मैंने दूसरों को एक्सप्लेन करना बंद कर दिया, तब मैंने महसूस किया कि मैं वास्तव में आज़ाद हो गई हूं। अब मैं जानती हूं कि मेरे लिए मेरा बनाया हुआ नेरेटिव ही सबसे अहम है।”
अरबाज खान से अलग होने के बाद मलाइका को कई नामों से पुकारा गया। इस पर उन्होंने कहा “लोग कहते थे कि मैं बहुत बोल्ड हूं, बहुत बेबाक हूं। सच कहूं तो मैंने इसे अपने ताज की तरह पहन लिया है। अगर मेरी सच्चाई या मेरा व्यक्तित्व किसी को बहुत ज्यादा लगता है, तो शायद वह इंसान मेरे लिए ही सही नहीं है।”
मलाइका ने यह भी स्वीकार किया कि कभी-कभी वह खुद पर सवाल उठाने लगती हैं। उन्होंने कहा “खुद पर शक करना इंसान की फितरत है। कई बार ऐसा होता है कि मैं भी खुद से पूछती हूं कि क्या मैं सही कर रही हूं। लेकिन सालों के अनुभव ने मुझे सिखाया है कि आलोचना को नेगेटिव तरीके से नहीं, बल्कि एक पॉजिटिव लर्निंग की तरह लेना चाहिए।”
गौरतलब है कि मलाइका अरोड़ा ने 1998 में सलमान खान के भाई अरबाज खान से शादी की थी। दोनों का एक बेटा अरहान है। लेकिन 2017 में यह रिश्ता खत्म हो गया। इसके बाद मलाइका ने अभिनेता अर्जुन कपूर संग अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था। हालांकि, अब दोनों का ब्रेकअप हो चुका है।
ये भी पढ़े – PM मोदी के 75वें जन्मदिन पर पूरे बिहार में दिखाई जाएगी फिल्म ‘चलो जीते हैं’
ट्रोल्स और आलोचनाओं के बावजूद मलाइका (Malaika Araora) आज भी अपनी फिटनेस और स्टाइल के लिए लाखों लोगों की प्रेरणा बनी हुई हैं। वह कहती हैं कि अब उनके लिए सबसे जरूरी खुद का विश्वास और आत्म-संतोष है, न कि दुनिया क्या सोचती है।
Sikkim Landslide: सिक्किम में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार की देर रात बड़ा…
Beta Pictoris b Radio Signal: अंतरिक्ष से मिले एक रहस्यमयी रेडियो सिग्नल ने वैज्ञानिकों का…
Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…
Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…
Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…