गुजरात

PM Modi 75th Birthday : जन्मस्थान ‘वडनगर’ में विशेष महापूजा, अहमदाबाद में ‘नमोत्सव’ का मेगा इवेंट

PM Modi 75th Birthday : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर गुजरात में भव्य आयोजन किए जा रहे हैं। 17 सितंबर 1950 को मेहसाणा जिले के वडनगर में जन्मे प्रधानमंत्री मोदी के इस खास दिन को भारतीय जनता पार्टी “सेवा” के रूप में मना रही है।

जन्मस्थान वडनगर में विशेष महापूजा का आयोजन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर उनके जन्मस्थान वडनगर में विशेष महापूजा का आयोजन किया जा रहा है। यह पूजा ऐतिहासिक हाटकेश्वर मंदिर में होगी, जिसमें करीब 3000 सीनियर सिटीजन शामिल होंगे। सभी बुजुर्ग हवन में विशेष आहुति देकर प्रधानमंत्री मोदी की दीर्घायु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करेंगे।

यह कार्यक्रम पूर्व मंत्री पूर्णेश मोदी की ओर से रखा गया है। उन्होंने घोषणा की थी कि वे पीएम मोदी के 75वें जन्मदिन पर 3000 से अधिक बुजुर्गों को अंबाजी दर्शन कराने का संकल्प पूरा करेंगे। इसके लिए विशेष बसों की व्यवस्था की गई है।

वडनगर, जहां प्रधानमंत्री मोदी ने अपना बचपन और शिक्षा पाई थी, आज भी उनके जीवन से जुड़ी प्रेरणा का केंद्र है। यहां स्थित पीएम मोदी का शुरुआती स्कूल अब ‘प्रेरणा संकुल’ में विकसित किया गया है, जहां देशभर से चुनिंदा बच्चे सालभर शिक्षा और प्रेरणा लेने आते हैं।

अहमदाबाद में मेगा ब्लड डोनेशन कैंप

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद की ओर से किया गया है। बड़ी संख्या में लोग रक्तदान कर पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा का संदेश देंगे।

सौराष्ट्र, वडोदरा और सूरत में विशेष कार्यक्रम

  • गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र के प्रमुख शहर राजकोट में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई है, जिसमें स्थानीय कलाकार और युवा हिस्सा ले रहे हैं।
  • वहीं वडोदरा में ‘नमो युवा रन’ का आयोजन किया गया है, जिसमें हजारों युवाओं ने भाग लिया।
  • सूरत में भी कई सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें जनता बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही है।

अहमदाबाद में ‘नमोत्सव’ का मेगा इवेंट

अहमदाबाद में सोनेरिया ब्लॉक ग्राउंड, सरसपुर बापूनगर में शाम 7 बजे से ‘नमोत्सव’ का मेगा इवेंट शुरू होगा। इस कार्यक्रम में करीब 150 कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए प्रधानमंत्री मोदी के जीवन और उनकी विचारधारा को चित्रित किया जाएगा।

पीएम मोदी के जन्मदिन पर आयोजित इन आयोजनों से गुजरात में एक उत्सव का माहौल है। भाजपा और विभिन्न सामाजिक संगठनों का उद्देश्य सेवा, समाजसेवा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए इस दिन को ऐतिहासिक बनाना है।

ये भी पढ़े : PM Modi 75th Birthday : पीएम मोदी का साधारण परिवार से ‘असाधारण सफर’, पढ़े प्रेरणादायी जीवन यात्रा

Kajal Sharma

Recent Posts

सिक्किम में लैंडस्लाइड, ओडिशा में चक्रवात की बारिश; 20 से ज्यादा घर बहे, 10 हजार लोग सुरक्षित जगह पहुंचे

Sikkim Landslide: सिक्किम में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार की देर रात बड़ा…

18 minutes ago

अंतरिक्ष से आया रहस्यमयी रेडियो सिग्नल, 63.4 प्रकाश वर्ष दूर ग्रह से जुड़ा पहला संकेत

Beta Pictoris b Radio Signal: अंतरिक्ष से मिले एक रहस्यमयी रेडियो सिग्नल ने वैज्ञानिकों का…

24 minutes ago

Trump-Xi Meet: ट्रंप और शी जिनपिंग की बैठक में क्या-क्या हुआ? जानें प्रमुख बातें

Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…

42 minutes ago

UAE की कंपनी में बॉस ने कर्मचारियों को तोहफे में बांटे iPhone

UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…

46 minutes ago

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

1 hour ago

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…

2 hours ago