PM Modi 75th Birthday
PM Modi @75: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (17 सितंबर 2025) अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी ने इसे दो हफ्ते के सेवा पखवाड़े के रूप में मनाने का एलान किया है। 17 सितंबर से लेकर 2 अक्तूबर तक देशभर में रक्तदान शिविर, नमो दौड़ और पौधरोपण जैसे कार्यक्रम आयोजित होंगे।
भाजपा के अनुसार सेवा पखवाड़े के दौरान पार्टी कार्यकर्ता 1000 जिलों में रक्तदान शिविर लगाएंगे। इसके साथ ही 75 शहरों में “नमो दौड़” आयोजित की जाएगी। पौधरोपण से लेकर विभिन्न जनसेवा गतिविधियों के जरिए प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन मनाने की तैयारी की गई है।
साल 2014 से सत्ता में आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जन्मदिन को हमेशा किसी खास पहल या सामाजिक संदेश के साथ जोड़ा है। कभी मां हीराबेन का आशीर्वाद लिया, कभी योजनाओं की शुरुआत की, तो कभी बड़े सार्वजनिक अभियानों को आगे बढ़ाया।
प्रधानमंत्री बनने के बाद अपने पहले जन्मदिन (64वें) पर मोदी अहमदाबाद में मां हीराबेन से आशीर्वाद लेने पहुंचे। मां ने उन्हें 5001 रुपये उपहार में दिए, जिसे उन्होंने जम्मू-कश्मीर बाढ़ राहत कोष में दान कर दिया। इसी दिन चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग भारत दौरे पर थे। मोदी ने गुजरात में उनके लिए विशेष रात्रिभोज का आयोजन किया।
2015 (65वां जन्मदिन): 1965 के इंडो-पाक युद्ध की स्वर्ण जयंती प्रदर्शनी का अवलोकन किया और बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल से मिले।
2016 (66वां): गांधीनगर में मां हीराबेन से आशीर्वाद लिया और नवसारी में विकलांग व्यक्तियों को उपकरण वितरित किए।
2017 (67वां): सरदार सरोवर बांध परियोजना राष्ट्र को समर्पित की और दिवंगत वायुसेना मार्शल अर्जन सिंह के परिवार से मिलने पहुंचे।
2018 (68वां): वाराणसी में स्कूली बच्चों के साथ जन्मदिन मनाया और उन्हें सोलर लैम्प, बैग और स्टेशनरी दी।
2019 (69वां): सरदार सरोवर डैम पर नर्मदा नदी की पूजा की, “नमामि नर्मदे” महोत्सव का उद्घाटन किया और मां हीराबेन से मिले।
2020 (70वां): कोरोना महामारी के कारण कोई सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं हुआ। भाजपा ने “सेवा सप्ताह” के रूप में जन्मदिन मनाया।
2021 (71वां): देशवासियों को टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित किया। इसी दिन 2.5 करोड़ से अधिक लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई—एक विश्व रिकॉर्ड।
2022 (72वां): मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में नामीबिया से लाए गए आठ चीते छोड़े। महिला स्व-सहायता समूहों से मुलाकात की और कौशल केंद्रों का लोकार्पण किया।
2023 (73वां): दिल्ली के द्वारका में इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर (यशोभूमि) का उद्घाटन किया और “पीएम विश्वकर्मा योजना” की शुरुआत की।
Sikkim Landslide: सिक्किम में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार की देर रात बड़ा…
Beta Pictoris b Radio Signal: अंतरिक्ष से मिले एक रहस्यमयी रेडियो सिग्नल ने वैज्ञानिकों का…
Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…
Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…
Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…