Friday, Sep 04

होम = Cover Story Global = मेरठ में नकली ब्रांडेड सिगरेट फैक्टरी का भंडाफोड़, बड़ी मात्रा में माल और मशीनें बरामद

मेरठ में नकली ब्रांडेड सिगरेट फैक्टरी का भंडाफोड़, बड़ी मात्रा में माल और मशीनें बरामद

Meerut: मेरठ के हस्तिनापुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुरुवार रात अवैध रूप से संचालित नकली ब्रांडेड सिगरेट फैक्टरी का पर्दाफाश किया। सिगरेट कंपनी के मैनेजर की सूचना पर पुलिस टीम ने दूधली गांव में सरकारी गौशाला के पास एक भवन में छापेमारी की। मौके से बड़ी मात्रा में तैयार और अधबनी नकली सिगरेट, कच्चा माल, पैकिंग सामग्री और सिगरेट बनाने वाली मशीनें बरामद की गईं। पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

कंपनी की गुप्त जांच के बाद कार्रवाई

बाजार में नकली सिगरेट की बिक्री बढ़ने से कंपनी के कारोबार पर असर पड़ रहा था। कंपनी अधिकारियों ने गोपनीय जांच कराई, जिसमें करीब एक महीने पहले हस्तिनापुर के खादर इलाके में अवैध फैक्टरी चलने की जानकारी सामने आई। इसके बाद कंपनी ने मेरठ पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कंपनी मैनेजर के साथ टीम बनाकर दूधली गांव में दबिश दी।

दिल्ली के व्यक्ति से जुड़ा नेटवर्क

पुलिस के मुताबिक, फैक्टरी दिल्ली निवासी रवि नाम के व्यक्ति से जुड़ी बताई जा रही है। हिरासत में लिए गए व्यक्ति से पूछताछ के आधार पर पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि नकली सिगरेट के निर्माण और सप्लाई के नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

बरामद माल की कीमत का आकलन जारी

पुलिस बरामद तैयार माल, कच्चे सामान और मशीनों की कीमत का आकलन कर रही है। भवन के संचालन, नकली सिगरेट की सप्लाई और इस पूरे नेटवर्क से जुड़ी अन्य जानकारियां भी जुटाई जा रही हैं। बरामद सामान की कुल कीमत जांच पूरी होने के बाद स्पष्ट होगी।

ये भी पढ़े: Air India की फुकेत फ्लाइट की शुरुआती जांच में हाइड्रोलिक फेलियर की पुष्टि, ऑटोपायलट हुआ डिस्कनेक्ट