राजस्थान

देव उठनी एकादशी पर करौली में बैठक, ‘बाल विवाह मुक्त अभियान’ के तीसरा चरण की हुई शुरुआत

Rajasthan News : राजस्थान के करौली ज़िले में देव उठनी एकादशी पर बाल विवाह रोकथाम के लिए बैठक हुई। बैठक गुरुवार को बाल कल्याण समिति कार्यालय में आयोजित की गई। यह बैठक करौली जिला प्रशासन, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बाल अधिकारिता विभाग और एक्शनएड यूनिसेफ करौली के संयुक्त प्रयास से हुई।

बाल विवाह मुक्त करौली अभियान का तीसरा चरण शुरू

बैठक में बाल विवाह मुक्त करौली अभियान के तीसरे चरण की शुरुआत की गई। बैठक की अध्यक्षता बाल कल्याण समिति अध्यक्ष अनिल शर्मा ने की। एक्शनएड यूनिसेफ के जिला समन्वयक दिनेश कुमार बैरवा ने जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि इस चरण में जिलेभर में जन-जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसका उद्देश्य बाल विवाह जैसी सामाजिक बुराई को पूरी तरह खत्म करना है।

बैठक में तय हुई रणनीति

बैठक में अभियान की विभिन्न गतिविधियों पर चर्चा हुई। मुख्य उद्देश्य लोगों को बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, 2006 की जानकारी देना है। इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही अधिकारियों, समुदायों, धार्मिक नेताओं और स्वयंसेवकों को अभियान से जोड़ा जाएगा।

अधिकारियों और प्रतिनिधियों की रही सहभागिता

बैठक में बाल कल्याण समिति के सदस्य फजले अहमद और आवास प्रभारी देवीशंकर मौजूद रहे। विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए। सभी ने बाल विवाह मुक्त करौली के लक्ष्य के लिए मिलकर काम करने की जरूरत बताई।


Kajal Sharma

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

9 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

9 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

10 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

11 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

11 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

12 hours ago