Honeymoon Murder Case : मेघालय 'हनीमून मर्डर केस' में एक बड़ा ट्विस्ट सामने आया है। UP पुलिस ने मामले में मृतक राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम सहित कुल चार लोगों को गाजीपुर गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि सोनम ने ही अपने पति की हत्या की साजिश रची थी।
ज्ञात हो कि बीते दिनों मेघालय से गायब हुई सोनम और उसके पति राजा रघुवंशी मामले में सोनम ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के नंदगंज थाने में आत्मसमर्पण कर दिया. फिर बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
मामले की जानकारी देते हुए मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा ने पुलिस की इस सफलता पर उन्हें बधाई दी। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर लिखा, “मेघालय पुलिस ने राजा रघुवंशी मर्डर केस में 7 दिनों के भीतर बड़ी सफलता हासिल की है। तीन आरोपी जो मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं, उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला आरोपी ने आत्मसमर्पण कर दिया है और एक और आरोपी की तलाश जारी है। शानदार काम।
मेघालय पुलिस की डीजीपी इडब्ल्यू नोंग्रांग ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में कुबूल किया कि उन्हें राजा की पत्नी सोनम ने हत्या के लिए सुपारी दी थी। पुलिस ने इस मर्डर केस को सुलझाने के लिए तीन राज्यों की पुलिस के बीच समन्वय बनाया। मेघालय और इंदौर पुलिस की टीमें गाजीपुर पहुंच गई हैं, ताकि सोनम को वहां से मेघालय ले जाया जा सके और आगे की जांच की जा सके।
नोंग्रांग ने कहा कि अभी ऑपरेशन जारी है। मध्य प्रदेश में एक और आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्दी ही इस आरोपी को भी पकड़ लिया जाएगा।
ज्ञात हो कि राजा रघुवंशी इंदौर के रहने वाले थे। शादी के बाद वे अपनी पत्नी सोनम के साथ मेघालय के दौरे पर आए थे। इसी दौरान राजा की हत्या कर दी गई। इस हत्या ने न सिर्फ मेघालय बल्कि पूरे देश को हिलाकर रख दिया। पुलिस जांच में पता चला कि यह हत्या एक सुनियोजित साजिश के तहत कराई गई थी। अब तक की जांच में यह साफ हो चुका है कि राजा की पत्नी सोनम ने ही अपने पति की हत्या की साजिश रची थी और मध्य प्रदेश के तीन शूटरों को इस काम के लिए सुपारी दी थी।
पुलिस का कहना है कि बहुत जल्द इस केस से जुड़े बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस हत्याकांड की हर पहलू की गहराई से जांच कर रही है।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…