Categories: Othersबिहार

संवैधानिक संस्थाओं का अपहरण हो चुका है …तेजस्वी यादव का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

Tejashwi Yadav : राहुल गांधी के बाद अब बिहार में नेता प्रतिपक्ष और राजद नेता तेजस्वी यादव ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए। तेजस्वी यादव ने दावा किया कि 2014 के बाद से देश की तमाम संवैधानिक संस्थाओं का हाईजैक हो गया है।

2020 के बिहार विधानसभा चुनाव हार गए तेजस्वी यादव

पटना में पत्रकारों से बातचीत करते हुए तेजस्वी ने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं को ईमानदारी से काम करना चाहिए और चुनाव निष्पक्ष कराने की जिम्मेदारी निभानी चाहिए। अगर यही संस्थाएं निष्पक्ष नहीं रहेंगी, तो लोगों को न्याय कहां से मिलेगा? तेजस्वी यादव ने 2020 के बिहार विधानसभा चुनावों का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी पार्टी ने उस समय सरकार बना ली थी, लेकिन चुनाव आयोग ने गिनती के दौरान असामान्य गतिविधियां कीं।

चुनाव आयोग पर आरोप

उन्होंने आरोप लगाया कि गिनती के दौरान हम आगे थे, लेकिन शाम को अचानक गिनती रोक दी गई और देर रात दोबारा शुरू की गई। रात 11-12 बजे के बाद हमारे जीते हुए उम्मीदवारों को मामूली अंतर से हारा हुआ घोषित कर दिया गया। किसी को 12 वोट, किसी को 100 और किसी को 500 वोट से हराने का ऐलान हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी की आईटी सेल को चुनाव आयोग से पहले ही चुनाव की तारीखों की जानकारी मिल जाती है। तेजस्वी ने कहा कि चुनाव आयोग तारीखों की घोषणा करता है लेकिन उससे पहले बीजेपी के लोग जान जाते हैं कि चुनाव कब होने हैं। ये लोकतंत्र के लिए खतरनाक संकेत हैं.

चुनाव प्रक्रिया में दिखती है गड़बड़ी : राहुल

इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी चुनाव आयोग पर मैच फिक्सिंग जैसे आरोप लगाए थे। राहुल ने कहा था कि जहां उनकी पार्टी हार जाती है,वहीं चुनाव प्रक्रिया में गड़बड़ी दिखती है। इस पर चुनाव आयोग ने आरोप को निराधार बताया. जबकि बीजेपी ने पलटवार करते हुए कहा कि विपक्षी नेताओं को केवल अपनी हार में ही गड़बड़ी नजर आती है। और अब तेजस्वी यादव के बयान ने एक बार फिर से चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता और संवैधानिक संस्थाओं की निष्पक्षता पर बहस को तेज कर दिया है।

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

8 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

8 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

9 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

10 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

10 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

11 hours ago