Categories: बिहार

“पीके ने नीतीश कुमार से मांगा था डिप्टी सीएम का पद…” JDU एमएलसी संजय सिंह का बड़ा दावा

JDU MLC Sanjay Singh: बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. जिसको लेकर सत्ताधारी पार्टी जदयू समेत सभी राजनीतिक दल पूरी दमखम से तैयारियों में जुटे हुए हैं. वहीं दूसरी तरफ चुनावी रणनीतिकार और जनसुराज पार्टी के अध्यक्ष प्रशांत किशोर भी लगाातार जनता के बीच जाकर अपनी मौजूदगी दर्ज करवा रहे हैं.इसी बीच जदयू के एक एमएलसी ने प्रशांत किशोर को लेकर एक बड़ा दावा कर दिया है, जिससे बिहार की राजनीति गर्मा गई है.

'सिर्फ कुर्सी के लिए काम करते हैं पीके'

जदयू के एमएलसी संजय सिंह ने दावा करते हुए कहा कि प्रशांत किशोर जदयू में आए थे तो उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से डिप्टी सीएम का पद मांगा था.संजय सिंह का आरोप है कि ये जनता के लिए नहीं, बल्कि सिर्फ कुर्सी के लिए काम करते हैं. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने पीके को काफी सम्मान दिया पर, वो उन्हीं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करते हैं. ये शुद्ध रूप से व्यापारी हैं. पैसा खपाने के लिए उन्होंने यह जनसुराज पार्टी का गठन किया है.

नीतीश कुमार ने दी बिहार को नई पहचान

रविवार को पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए संजय सिंह ने प्रशांत किशोर पर जमकर हमला बोला.उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार को नई पहचान दी है. बिहार आज देश में सबसे अधिक तेजी से विकास करने वाला राज्य है.

2018 में पीके को बनाया गया था उपाध्यक्ष

बता दें कि साल 2015 में बिहार में जब नीतीश कुमार की सरकार बनी तो उसकी जीत का श्रेय प्रशांत किशोर को ही दिया जाता है. जिसके बाद साल 2018 में प्रशांत किशोर को जेडीयू का उपाध्यक्ष बनाया गया था. हालांकि, साल 2020 में प्रशांत किशोर ने खुद को जदयू से अलग कर लिया था.बताया जाता है कि न CAA और NRC पर संसद के अंदर जदयू ने नरेंद्र मोदी सरकार का समर्थन किया था, जिसके बाद से प्रशांत किशोर की जदयू के प्रति तल्खी बढ़ गई थी.

CAA- NRC को बताया था गतिरोध का कारण

इस दौरान प्रशांत किशोर ने सवाल उठाया था कि पार्टी की बैठक में नीतीश कुमार ने सीएए और एनआरसी पर आपत्ति जताई थी, लेकिन संसद में पार्टी ने इस मुद्दे पर सरकार का समर्थन कैसे कर दिया था. इतना ही नहीं, प्रशांत किशोर कई बार यह दावा भी कर चुके हैं कि सीएए-एनआरसी के मुद्दे पर गतिरोध होने की वजह से ही उन्होंने जेडीयू का दामन छोड़ा था.

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

7 minutes ago

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…

37 minutes ago

एशियन गेम्स 2026 में भारत के निशानेबाजों का जलवा, गोल्ड के साथ बनाया नया एशियाई रिकॉर्ड

India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…

2 hours ago

Gold Price Today: फिर सस्ता हुआ सोना, दिल्ली में 24 कैरेट का भाव ₹1,52,820

Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…

2 hours ago

दारोगा भर्ती परीक्षा में फिर उठे सवाल, खगौल सेंटर पर समय से पहले खुली प्रश्न पुस्तिकाओं की सील

Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…

3 hours ago