Rinku-Priya Love Story: टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज ने लखनऊ के फाइव स्टार होटल में सगाई कर ली है. 18 नवंबर को दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. बताया जा रहा है रिंकू सिंह और प्रिया सरोज पिछले करीब डेढ़ साल से रिश्ते में हैं.अभी तक जो फैंस प्रिया और रिंकू की सगाई को लेकर उत्सुक थे अब वो दोनों की शादी को लेकर खासा उत्साहित हैं.
दरअसल,सांसद प्रिया सरोज राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखती हैं. रिंकू और प्रिया ने अलग-अलग परिस्थितियों से निकलकर अपनी एक खास पहचान बनाई है. वहीं दोनों की मुलाकात भी किसी कुदरती प्लान के मुताबिक लगती है. क्योंकि दोनों की पहली मुलाकात साल 2023 में हुई थी, लेकिन इस मुलाकात से पहले एक कमाल भी हुआ था.
बता दें कि 9 अप्रैल 2023 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटन्स और कोलकाता नाइट राइडर्स आमने-सामने थे. ये मैच 240 मिनट में से 236 मिनट तक गुजरात के कब्जे में था. जबकि आखिरी 6 गेंदों में केकेआर को जीत के लिए 29 रन चाहिए थे. जिसमें उमेश यादव ने यश दयाल की पहली गेंद पर सिंगल लेकर स्ट्राइक रिंकू सिंह को दे दी. उसके बाद अगली पांच गेंद और बाकी के 4 मिनट में जो हुआ वो इतिहास बन गया.
रिंकू सिंह ने पांच गेंदों पर लगातार पांच छक्के जड़कर केकेआर को जीत दिलाई और विश्व क्रिकेट में खास पहचान बनाई. अब तक ड्रेसिंग में भी रिंकू सिंह के चर्चे होने लगे थे. जिसके बाद रिंकू टीम के एक सीनियर की शादी में शामिल होने दिल्ली आए हुए. जहां एक दोस्त ने रिंकू की मुलाकात एक परिचित से कराई और उन्होंने रिंकू का परिचय प्रिया सरोज से कराया. जिसके बाद रिंकू और प्रिया में दोस्ती हो गई. जहां से वो धीरे-धीरे एक-दूसरे को जानने और समझने लगे. करीब डेढ़ साल तक एक दूसरे को समझने के बाद परिवार के फैसले से इस रिश्ते को खास बना दिया गया.
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…