यूपी पुलिस में 23,763 पदों पर होगी भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन

UP Police Constable Bharti : उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में एक बड़ी भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है. विभाग में कुल 23,763 पदों को भरने की तैयारी की जा रही है, जिसमें 19,220 पद कांस्टेबल और 4,543 पद सब इंस्पेक्टर (SI) के शामिल हैं.

जल्द जारी होगा विज्ञापन

रिपोर्ट के अनुसार डीजीपी मुख्यालय द्वारा इस भर्ती को लेकर प्रस्ताव यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड को भेज दिया है. माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में भर्ती विज्ञापन भी जारी किया जा सकता है, जिसके बाद ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. उम्मीदवारों से अपील है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से नज़र बनाए रखें, ताकि आवेदन प्रक्रिया की तिथि से कोई चूक न हो.

SI पदों पर आयुसीमा में विशेष छूट

इस भर्ती में सबसे बड़ा बदलाव सब इंस्पेक्टर पदों पर आयुसीमा में तीन साल की छूट के रूप में सामने आया है. उत्तर प्रदेश कैबिनेट के निर्णय के अनुसार यह छूट सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों को दी जाएगी लेकिन सिर्फ एक बार के लिए मान्य होगी. यह विशेष छूट वर्ष 2020-21 से 2024-25 तक के रिक्त पदों पर लागू होगी. इस फैसले से करीब 5 लाख ओवरऐज युवाओं को अवसर मिलेगा.

प्रदेश सरकार ने एक और बड़ा निर्णय लेते हुए अग्निपथ योजना के तहत सेवा दे रहे अग्निवीरों को यूपी पुलिस में 20% आरक्षण देने की घोषणा की है. यह आरक्षण यूपी के मूल निवासी अग्निवीरों को मिलेगा. साथ ही उन्हें सेवा काल के अनुसार आयु में भी विशेष छूट प्रदान की जाएगी. ऐसे में जो उम्मीदवार लंबे समय से यूपी पुलिस में शामिल होने का सपना देख रहे हैं, उनके लिए यह एक सुनहरा मौका साबित हो सकता है.

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

दिल्ली अक्षरधाम में अन्नकूट महोत्सव, भगवान स्वामिनारायण को चढ़ाए गए 1,256 सात्विक व्यंजन

Delhi Akshardham Annakut Mahotsav 2026: नई दिल्ली, 10 नवंबर 2026: दिल्ली के स्वामिनारायण अक्षरधाम मंदिर…

3 hours ago

इबोला से जूझ रहे कांगो में ISIS से जुड़े आतंकियों का हमला, 180 मरीज अस्पताल छोड़कर भागे; 33 लोगों की मौत

Congo Ebola Attack: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) के पूर्वी हिस्से में इबोला…

5 hours ago

शहडोल में दर्दनाक हादसा, पुलिस की गाड़ी देखकर तालाब में कूदे 4 किशोर; 3 की मौत, परिवारों को 4-4 लाख की मदद

Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल में एक दर्दनाक हादसे में तीन किशोरों की तालाब…

5 hours ago

बुल्गारिया में भीषण सड़क हादसा, 50 गाड़ियां आपस में टकराईं; 11 लोगों की मौत, 48 घायल

Bulgaria Road Accident: यूरोपीय देश बुल्गारिया में मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण भीषण सड़क…

5 hours ago

सोनिया गांधी के खुलासे पर शर्मिष्ठा मुखर्जी का पलटवार, बोलीं- PM बनने की महत्वाकांक्षा रखना अपराध नहीं

Sonia Gandhi Pranab Mukherjee PM Ambition: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा Belonging:…

5 hours ago

गुजरात में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, एक कोच का शीशा टूटा; यात्री सुरक्षित

Vande Bharat Express Stone Pelting: गुजरात के अमरेली जिले में साबरमती से वेरावल जा रही…

6 hours ago