Rinku-Priya Saroj Engagement: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और मछलीशहर से समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज ने सगाई कर ली है. रविवार यानी 8 जून को परिवार और खास दोस्तों की मौजूदगी में दोनों ने एक-दूसरे को रिंग पहनाई. लखनऊ के फाइव स्टार होटल में सेरेमनी का आयोजन हुआ, जिसमें टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर्स प्रवीण कुमार और पीयूष चावला के अलावा कई नामचीन हस्तियां शामिल हुईं.
वहीं, रिंग सेरेमनी में रिंकू सिंह जहां व्हाइट ड्रेस में नजर आए, वहीं प्रिया सरोज पिंक ड्रेस पहने हुई थीं. स्टेज पर पहुंचकर प्रिया सरोज और रिंकू सिंह ने मुस्कुराते हुए पोज भी दिए.आंसू निकल आए.इस समारोह में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, डिंपल यादव, रामगोपाल यादव, जया बच्चन और BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला समेत लगभग 300 मेहमान शामिल हुए.
बता दें कि सगाई के लिए दोनों ने एक-दूसरे के लिए स्पेशल रिंग मगवाई थी. प्रिया सरोज ने जहां कोलकाता से डिजाइनर रिंग खरीदी, वहीं रिकू सिंह ने मुंबई से खास अंगूठी मंगवाई. इन अंगूठियों की कीमत करीब 2.5 लाख रुपए बताई जा रही है. इतना ही नहीं मेन्यू भी खासतौर पर कपल की पसंद के मुताबिक तैयार किया गया है. प्रिया ने अपने पसंदीदा बंगाली रसगुल्ले और काजू पनीर रोल को डिश में शामिल कराया. वहीं रिंकू की पसंदीदा डिश पनीर टिक्का और मटर मलाई भी मेन्यू में शामिल में नजर आई.
सुरक्षा के लिहाज से भी कार्यक्रम में खास इंतजाम किए गए थे. जहां 300 मेहमानों को ही विशेष पास के जरिए प्रवेश दिया गया, इसमें बारकोड स्कैनिंग सिस्टम लगाया गया था. होटल के अंदर और बाहर प्राइवेट सिक्योरिटी और पुलिस भी तैनात रही. इसके साथ ही एक स्पेशल सिक्योरिटी टीम भी अलर्ट मोड पर रही ताकि किसी वीआईपी को कोई परेशानी न हो.
इतना ही नहीं, सांसद प्रिया सरोज ने इस खास मौके के लिए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और सांसद डिंपल यादव को खास तौर पर आमंत्रित किया था. इसके अलावा समाजवादी पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं और सांसदों को भी बुलाया गया था.
बात अगर रिंकू सिंह की करें तो 27 साल के रिंकू IPL के हालिया सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा थे. हालांकि उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा.रिंकू सिंह ने भारत के लिए अब तक 2 वनडे और 33 टी20 मुकाबलों में भाग लिया है. इस दौरान उन्होंने ओडीआई में 27.50 के एवरेज से 55 रन बनाए हैं. जबकि टी20 इंटरनेशनल में रिंकू के नाम पर 42.00 के एवरेज से 546 रन दर्ज हैं. अब रिंकू अगस्त में बांग्लादेश के
खिलाफ टी20 सीरीज में खेलते नजर आ सकते हैं.
वहीं, प्रिया सरोज ने 2024 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के टिकट पर मछलीशहर सीट से जीत हासिल की थी. इस चुनाव में उन्होंने बीपी सरोज को 35850 वोटों के अंतर से हराया था. प्रिया सरोज का जन्म 23 नवंबर 1998 को वाराणसी में हुआ था.उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा नई दिल्ली स्थित एयर फोर्स गोल्डन जुबली इंस्टीट्यूट से पूरी की.इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से आर्ट्स में स्नातक किया.उसके बाद प्रिया ने नोएडा स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी से एलएलबी की डिग्री हासिल की. प्रिया के पिता तूफानी सरोज भी तीन बार लोकसभा सांसद रह चुके हैं, फिलहाल वो केराकत सीट से सपा के विधायक हैं.
Sikkim Landslide: सिक्किम में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार की देर रात बड़ा…
Beta Pictoris b Radio Signal: अंतरिक्ष से मिले एक रहस्यमयी रेडियो सिग्नल ने वैज्ञानिकों का…
Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…
Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…
Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…