YouTuber Manish Kashyap : मैं अब स्वतंत्र रूप से बिहार और बिहारियों की आवाज़ उठाना चाहता हूं जो पार्टी में रहकर संभव नहीं हो पा रहा था…कारण बताते हुए लोकप्रिय यूट्यूबर और सामाजिक कार्यकर्ता मनीष कश्यप ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से इस्तीफा दे दिया है। शनिवार देर रात सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने इसका ऐलान किया.
ज्ञात हो कि मनीष कश्यप ने 25 अप्रैल 2024 को बीजेपी की सदस्यता ली थी. लेकिन पार्टी से जुड़ने के लगभग एक साल बाद उन्होंने इससे किनारा कर लिया है। शनिवार को अपने फेसबुक लाइव में उन्होंने कहा कि मैं बिहार के लोगों की समस्याओं को मजबूती से उठाना चाहता हूं, लेकिन पार्टी की सीमाओं में बंधकर ऐसा नहीं हो पा रहा। इसलिए मैंने इस्तीफा देने का फैसला किया है। लाइव में उन्होंने जनता से यह भी पूछा कि उन्हें आगामी चुनाव में किस सीट से किसके खिलाफ मैदान में उतरना चाहिए।
गौरतलब है कि हाल ही में पटना के PMCH अस्पताल में मनीष कश्यप के साथ कथित तौर पर डॉक्टरों द्वारा मारपीट की गई थी। इस मामले में पार्टी से अपेक्षित समर्थन न मिलने पर मनीष कई बार सार्वजनिक रूप से अपनी नाराजगी व्यक्त कर चुके थे। मीडिया सूत्रों के मुताबिक यह घटना भी उनके इस्तीफे का एक प्रमुख कारण है।
बता दें कि 2023 में एक विवादास्पद वीडियो को लेकर मनीष कश्यप सुर्खियों में आए थे। मनीष ने तमिलनाडु में बिहार के मजदूरों की पिटाई का दावा करते हुए एक वीडियो साझा किया था। हालांकि जांच में वीडियो फर्जी पाया गया और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई हुई। मार्च 2023 में उन्होंने सरेंडर किया और करीब नौ महीने जेल में बिताने के बाद जमानत पर रिहा हुए थे। बाद में अदालत ने उन्हें सबूतों के अभाव में बरी कर दिया।
भूमिहार समुदाय से आने वाले मनीष अक्सर राजद और अन्य विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोलते रहे हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थक भी हैं. मनीष ने बीजेपी में शामिल होते समय कहा था कि वह पीएम मोदी के नेतृत्व में काम करना चाहते हैं, लेकिन उनका पार्टी में सफर ज्यादा लंबा नहीं चल सका। मनीष कश्यप इससे पहले विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में यह देखना बड़ा दिलचस्प होगा की मनीष अब अगला कदम क्या उठाते है.
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…
Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…
IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…