Rinku Singh-Priya Saroj Engagement: टीम इंडिया के युवा क्रिकेटर रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज की सगाई आज (8 जून) को लखनऊ के प्रतिष्ठित 5-स्टार होटल द सेंट्रम में आयोजित हो रही है. जानकारी के अनुसार इस कार्यक्रम में राजनीतिक और खेल जगत की कई बड़ी हस्तियों की मौजूदगी रहने वाली है. रिंग सेरेमनी में सपा प्रमुख अखिलेश यादव, सांसद डिंपल यादव, सांसद इकरा हसन समेत लगभग 300 विशिष्ट अतिथियों के शामिल होने की जानकारी है.
रिंग सेरेमनी के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. होटल परिसर में केवल स्पेशल पासधारकों को ही एंट्री मिलेगी. इसके लिए बारकोड स्कैनिंग सिस्टम लगाया गया है. कार्यक्रम के लिए होटल में कुल 15 कमरे बुक किए गए हैं.
रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज की रिंग सेरेमनी कार्यक्रम में भारतीय क्रिकेट के कुछ नामचीन चेहरे भी शिरकत कर रहे हैं. पूर्व भारतीय क्रिकेटर प्रवीण कुमार, पीयूष चावला और उत्तर प्रदेश रणजी टीम के कप्तान आर्यन जुयाल पहले ही समारोह स्थल पर पहुंच चुके हैं. वहीं रिंकू सिंह भी पूरे परिवार के साथ शुक्रवार देर रात होटल पहुंचे.
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार समारोह में पूरी तरह शुद्ध शाकाहारी भोजन परोसा जाएगा. खास फोकस अवध क्षेत्रीय व्यंजनों पर रहेगा, जिसमें गुलाब की ठंडी खीर, अचारी सिगार रोल, मलाई कोफ्ता, कढ़ाई पनीर, और मिक्स वेज जैसे व्यंजन शामिल हैं. लाइव काउंटर्स पर यूरोपियन, चाइनीज, एशियन और इंडियन स्टाइल स्टार्टर परोसे जाएंगे, जिनमें मंचूरियन स्प्रिंग रोल जैसे व्यंजन भी शामिल हैं. वहीं वेलकम ड्रिंक के रूप में मेहमानों को कुहाड़ा नामक कोकोनट-बेस्ड ड्रिंक पेश की जाएगी.
ज्ञात हो की दोनों की सगाई की खबरों पर मुहर तब लगी जब इस साल जनवरी में प्रिया सरोज के पिता और केराकत से सपा विधायक तूफानी सरोज ने सार्वजनिक रूप से इस रिश्ते की पुष्टि की थी. उन्होंने बताया था कि दोनों परिवारों के बीच अलीगढ़ में इस रिश्ते को लेकर सार्थक चर्चा हुई और सहमति बनने के बाद इसे औपचारिक रूप दिया गया. प्रिया और रिंकू की मुलाकात एक साझा मित्र के ज़रिए हुई थी और वे पिछले एक साल से एक-दूसरे को जानते हैं. दोनों के बीच आपसी समझ और भावनात्मक जुड़ाव बनने के बाद ही यह रिश्ता तय किया गया.
प्रिया सरोज वाराणसी के करखियांव गांव की रहने वाली हैं और 2024 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की टिकट पर मछलीशहर (जौनपुर) से सांसद बनीं हैं. पेशे से वकील रहीं प्रिया सुप्रीम कोर्ट में भी प्रैक्टिस कर चुकी हैं. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से कला में स्नातक और एमिटी विश्वविद्यालय नोएडा से विधि स्नातक की डिग्री हासिल की है. प्रिया पहली बार 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के दौरान चर्चा में आईं जब उन्होंने अपने पिता के लिए सक्रिय चुनाव प्रचार किया. इसके बाद पार्टी में उनका कद लगातार बढ़ता गया और अब वह संसद में समाजवादी पार्टी की युवा और मुखर महिला चेहरों में शामिल हैं.
IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…
Pakistan Afghanistan Airstrike: पाकिस्तान ने गुरुवार तड़के अफगानिस्तान में 10 ठिकानों पर एयर और ड्रोन…
India vs South Korea Asian Games: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का…
Iran US War Indian Ocean: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़े तनाव के बीच ईरान…
Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…
Mumbai: मुंबई की साफ हवा रैंकिंग में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है,…