Poverty In India : भारत अब दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में उभर चुका है. इसके साथ साथ गरीबी के खिलाफ अपनी लड़ाई में भी भारत को बड़ी कामयाबी मिल रही है. विश्व बैंक की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक देश में अत्यधिक गरीबी में रहने वाली आबादी में पिछले एक दशक में ऐतिहासिक गिरावट आई है. रिपोर्ट बताती है कि 2011-12 में भारत की 27.1% आबादी अत्यधिक गरीबी में थी जो 2022-23 तक घटकर महज 5.3% रह गई है.
वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट के अनुसार 2011-12 में देशभर में लगभग 34.44 करोड़ लोग अत्यधिक गरीबी में थे. लेकिन 2022-23 तक यह संख्या घटकर 7.52 करोड़ पर आ गई.यानी की इस दौरान करीब 26.9 करोड़ लोगों ने गरीबी की रेखा को पार कर लिया. यह परिवर्तन केवल आर्थिक वृद्धि की वजह से नहीं हुआ, बल्कि इसमें सरकार की सामाजिक योजनाओं, जन-धन, राशन, उज्ज्वला, आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं और डिजिटल समावेशन की प्रमुख भूमिका रही.
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि गरीबी में कमी में उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र का सबसे बड़ा योगदान रहा. 2011-12 में इन पांच राज्यों में भारत के 65% अत्यंत गरीब लोग रहते थे. लेकिन 2022-23 तक हुई कुल गिरावट में दो-तिहाई हिस्सेदारी इन्हीं राज्यों की रही.
विश्व बैंक की यह रिपोर्ट 3.00 डॉलर प्रतिदिन की अंतरराष्ट्रीय गरीबी रेखा के आधार पर तैयार की गई है. इसके अनुसार 2011 में इस गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले लोगों की संख्या 344.47 मिलियन थी जो अब घटकर केवल 75.24 मिलियन रह गई है. वहीं पुराने मानक 2.15 डॉलर प्रतिदिन के अनुसार 2011 में 20.59 करोड़ लोग अत्यधिक गरीबी में थे और 2022 तक यह संख्या घटकर 3.36 करोड़ ही रह गई. इसका मतलब है कि भारत की अत्यधिक गरीबी दर अब सिर्फ 2.3% है, जो पहले 16.2% थी.
अत्यधिक गरीबी दर में गिरावट सिर्फ शहरी क्षेत्र तक सीमित नहीं है, बल्कि ग्रामीण भारत में भी इसका प्रभाव समान रूप से देखा जा रहा. आंकड़ों के मुताबिक ग्रामीण क्षेत्रों में अत्यधिक गरीबी की दर 18.4% से घटकर 2.8% रह गई है, जबकि शहरी क्षेत्रों में यह 10.7% से घटकर 1.1% हो गई है.
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…