Trump vs elon musk : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और टेस्ला व स्पेसएक्स के प्रमुख एलन मस्क के बीच टकराव खुलकर सामने आ गया है. बीते शनिवार को मस्क द्वारा नरम रुख अपनाने के बावजूद ट्रंप ने मस्क पर तीखा हमला बोला. ट्रंप ने चुनौती देते हुए यहां तक कह दिया है कि अगर मस्क ने डेमोक्रेट्स का समर्थन किया तो उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं.
एनबीसी को फोन पर दिए एक इंटरव्यू में ट्रंप ने स्वीकार करते हुए कहा कि मस्क और उनका रिश्ता अब खत्म हो चुका है. उनसे जब पूछा गया कि क्या मस्क से संपर्क करने का कोई इरादा है तो ट्रंप ने कहा नहीं मेरा उनसे बात करने का कोई इरादा नहीं है. मैं बहुत व्यस्त हूं. मैंने उन्हें अपने पहले प्रशासन में कई मौके दिए थे, उनकी काफी मदद की थी.
इंटरव्यू में जब पत्रकार ने कहा कि मस्क 2026 के मध्यावधि चुनावों में डेमोक्रेट उम्मीदवारों और सांसदों का समर्थन कर सकते हैं, तो इस पर ट्रंप ने चेतावनी देते हुए कहा कि “अगर वो ऐसा करते हैं, तो उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने होंगे.
दोनों के बीच तनाव की शुरुआत तब हुई जब मस्क ने ट्रंप के एक आर्थिक प्रस्ताव बिग ब्यूटीफुल बिल की आलोचना की थी. मस्क ने यह कहते हुए कि बिल संघीय घाटे को बढ़ा सकता है ट्रंप प्रशासन में अपने सलाहकार पद से इस्तीफा भी दे दिया था.
गौरतलब है कि 2024 के चुनाव में मस्क ने ट्रंप का समर्थन किया था, जिससे ट्रंप को लाभ भी मिला था. लेकिन हाल के दिनों में दोनों के बीच खटास बढ़ती गई . ट्रंप ने हाल ही में मस्क पर कटाक्ष करते हुए कहा था कि दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति को अभी भी व्हाइट हाउस की याद सता रही है. इस पर मस्क ने भी पलटवार किया था कि अगर उन्होंने ट्रंप का समर्थन नहीं किया होता तो ट्रंप चुनाव हार चुके होते.
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…