Categories: देश

राजा रघुवंशी और सोनम के साथ कौन थे वो तीन लोग…? इंदौर मिसिंग कपल कांड में पुलिस के हाथ लगा नया सुराग !

Meghalaya Honeymoon Mystery : मेघालय से लापता हुए इंदौर के नवविवाहिता कपल राजा रघुवंशी और सोनम की गुत्थी सुलझने की बजाय और उलझती जा रही है. राजा रघुवंशी का शव 2 जून को एक गड्ढे में बरामद हो चुका है लेकिन सोनम का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है.इस हाई-प्रोफाइल केस में अब एक नया खुलासा सामने आया है जिसने जांच को पूरी तरह अलग दिशा में मोड़ दिया है. मेघालय के एक लोकल टूरिस्ट गाइड ने दावा किया है कि सोनम और राजा के साथ तीन अन्य पुरुष भी थे जो 23 मई को कपल के लापता होने से पहले आखिरी बार उनके साथ देखे गए थे.

गाइड के खुलासे ने बदला केस का रुख

मावलाखैत के स्थानीय गाइड अल्बर्ट पडे पुलिस को बताया कि 23 मई की सुबह करीब 10 बजे उसने राजा और सोनम को तीन पुरुषों के साथ मावलाखैत की ओर सीढ़ियां चढ़ते हुए देखा था. गाइड के अनुसार चारों पुरुष आगे चल रहे थे और महिला पीछे थी. उन्होंने हिंदी में बातचीत की लेकिन गाइड खासी और अंग्रेजी के अलावा कोई अन्य भाषा नहीं समझ पाता.

अल्बर्ट ने बताया कि उसने 22 मई को कपल को गाइड सेवा देने की पेशकश की थी लेकिन उन्होंने विनम्रता से इनकार करते हुए भा वानसाई नामक एक अन्य गाइड को नियुक्त कर लिया था. उस रात कपल शिपारा होमस्टे में रुका था और अगली सुबह बिना गाइड के ही निकल गया. अल्बर्ट ने यह भी बताया कि जब वह मावलाखैत पहुंचा तो कपल का स्कूटर वहां नहीं था. बाद में पुलिस ने कपल का किराए का स्कूटर सोहरारिम इलाके में एक सुनसान जगह से बरामद किया जहां उसकी चाबियां भी लगी हुई थीं.

सोनम का अब तक सुराग नहीं

राजा रघुवंशी की मौत के बाद भी सोनम की तलाश जारी है. उसका परिवार खासतौर पर उसका भाई गोविंद शिलांग में डेरा डाले हुए है और राज्य प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगा रहा है. गोविंद का कहना है कि प्रशासन सोनम को पहले से मृत मानकर कार्रवाई कर रहा है, जिससे जांच प्रभावित हो रही है. वहीं इस मामले में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार से सीबीआई जांच की सिफारिश की है.

कौन हैं वो तीन संदिग्ध?

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि वे तीन अनजान पुरुष कौन थे ? जो राजा और सोनम के साथ देखे गए? क्या उनका राजा की मौत और सोनम की गुमशुदगी से कोई सीधा संबंध है? क्या सोनम को अगवा कर लिया गया है या फिर वह खुद इस साजिश का हिस्सा है? पुलिस अब गाइड के बयान के आधार पर उन तीन संदिग्धों की पहचान करने में जुटी है. स्थानीय लोगों और पर्यटकों से पूछताछ की जा रही है और आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं.

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

दिल्ली अक्षरधाम में अन्नकूट महोत्सव, भगवान स्वामिनारायण को चढ़ाए गए 1,256 सात्विक व्यंजन

Delhi Akshardham Annakut Mahotsav 2026: नई दिल्ली, 10 नवंबर 2026: दिल्ली के स्वामिनारायण अक्षरधाम मंदिर…

8 hours ago

इबोला से जूझ रहे कांगो में ISIS से जुड़े आतंकियों का हमला, 180 मरीज अस्पताल छोड़कर भागे; 33 लोगों की मौत

Congo Ebola Attack: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) के पूर्वी हिस्से में इबोला…

10 hours ago

शहडोल में दर्दनाक हादसा, पुलिस की गाड़ी देखकर तालाब में कूदे 4 किशोर; 3 की मौत, परिवारों को 4-4 लाख की मदद

Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल में एक दर्दनाक हादसे में तीन किशोरों की तालाब…

10 hours ago

बुल्गारिया में भीषण सड़क हादसा, 50 गाड़ियां आपस में टकराईं; 11 लोगों की मौत, 48 घायल

Bulgaria Road Accident: यूरोपीय देश बुल्गारिया में मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण भीषण सड़क…

11 hours ago

सोनिया गांधी के खुलासे पर शर्मिष्ठा मुखर्जी का पलटवार, बोलीं- PM बनने की महत्वाकांक्षा रखना अपराध नहीं

Sonia Gandhi Pranab Mukherjee PM Ambition: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा Belonging:…

11 hours ago

गुजरात में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, एक कोच का शीशा टूटा; यात्री सुरक्षित

Vande Bharat Express Stone Pelting: गुजरात के अमरेली जिले में साबरमती से वेरावल जा रही…

11 hours ago