दिल्ली में 9 साल की नाबालिग के साथ दरिंदगी! सूटकेस में शव मिलने से इलाके में मचा हड़कंप

Delhi News: राजधानी दिल्ली के उत्तर पूर्वी इलाके के थाना दयालपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. डी ब्लॉक इलाके में एक फ्लैट के अंदर 9 साल की मासूम बच्ची का खून से लथपथ शव एक सूटकेस में मिला. मामले की शुरुआती जांच में दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है.

क्या है मामला

परिजनों के अनुसार बच्ची अपने घर से कुछ दूरी पर रहने वाली अपनी बड़ी अम्मी को बर्फ देने के लिए निकली थी. लेकिन काफी देर तक वापस न आने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की. इस दौरान एक जानकार ने बताया कि बच्ची को पास के एक फ्लैट की ओर जाते हुए देखा गया था.

इसके बाद जब बच्ची के पिता उस फ्लैट पर पहुंचे तो दूसरी मंजिल स्थित फ्लैट बाहर से बंद था. शक होने पर उन्होंने ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया. अंदर का मंजर देखकर पिता के होश उड़ गए, बच्ची खून से लथपथ एक सूटकेस में बंद पड़ी थी. उसके शरीर के निचले कपड़े गायब थे और वह बेहोशी की हालत में थी. बच्ची को फौरन नजदीकी नर्सिंग होम ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए गुरु तेग बहादुर अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया गया है.

मामला दर्ज कर जांच में जुटा प्रशासन

मामले की जानकारी के बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है. अधिकारियों के मुताबिक आरोपी की तलाश के लिए छह टीमें गठित की गई हैं. मामले को लेकर देर रात तक हापुड़, पिलखुवा और उत्तर पूर्वी दिल्ली के कई इलाकों में छापेमारी की गई. पुलिस ने परिजनों को भरोसा दिलाया है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. फिलहाल घटनास्थल से फॉरेंसिक टीम ने सबूत जुटाए हैं और आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं.वहीं इस घटना के कारण इलाके में सनसनी फैली हुई है.

इस जघन्य घटना से इलाके में डर और आक्रोश का माहौल है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से कड़ी कार्रवाई और बच्ची को न्याय दिलाने की मांग की है.

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का आज से आगाज, ग्रेटर नोएडा में जुटेगा कारोबार का बड़ा मंच

ग्रेटर नोएडा का इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट शुक्रवार से पांच दिनों के लिए कारोबार…

3 minutes ago

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

13 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

13 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

14 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

15 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

15 hours ago