मनोरंजन

Miss Universe 2025 : मेक्सिको की सुंदरी बनी मिस यूनिवर्स 2025, फातिमा बॉश ने दमदार जवाब से जीता ‘दिल’ और ‘ताज’

Miss Universe 2025 : थाईलैंड में मिस यूनिवर्स 2025 का आयोजन हुआ। इस प्रतियोगिता में मेक्सिको की फातिमा बॉश ने जीत हासिल की और मिस यूनिवर्स 2025 बनीं। उन्हें 2024 की मिस यूनिवर्स, डेनमार्क की विक्टोरिया केजर थेलविग ने ताज पहनाया।

ऊर्जा से भरा रहा Finale

फिनाले बहुत ही भावनात्मक और ऊर्जा से भरा रहा। जैसे ही मेक्सिको की फातिमा बॉश का नाम मिस यूनिवर्स 2025 के लिए पुकारा गया, पूरा एरिना खुशी से गूंज उठा।

फातिमा अपनी आखिरी गाउन पहनकर आगे बढ़ीं। जब ताज उनके सिर पर रखा गया, तो वह थोड़ी कांपती हुई दिखीं। यह पल सालों की मेहनत, महीनों की तैयारी और अंतिम जवाब का नतीजा था। यह संदेश दुनिया भर की महिलाओं के लिए था कि वे अपनी आवाज उठाएं, बदलाव लाएं और मिलकर इतिहास बनाएं।

फातिमा बॉश ने दिया दमदार जवाब

प्रतियोगिता के दौरान मिस मेक्सिको से पूछा गया कि साल 2025 में एक महिला होने के क्या चैलेंज हैं। उनसे यह भी पूछा गया कि मिस यूनिवर्स का टाइटल दुनिया भर की महिलाओं के लिए सुरक्षित जगह बनाने में आप कैसे इस्तेमाल करेंगी।

मिस यूनिवर्स 2025 का ताज अपने नाम किया

फातिमा बॉश ने पूरे यकीन के साथ कहा कि एक महिला और मिस यूनिवर्स के तौर पर मैं अपनी आवाज और ताकत दूसरों की मदद में लगाऊंगी। उन्होंने कहा कि आज की महिलाएं बोलने, बदलाव लाने और हर चीज को देखने के लिए खड़ी हैं। जो बहादुर लोग आगे आएंगे, वही इतिहास बनाएंगे।

आज भी महिलाओं को सुरक्षा से लेकर बराबर मौके तक मुश्किलों का सामना करना पड़ता है लेकिन यह पीढ़ी अब बोलने से नहीं डरती। महिलाओं में अब बदलाव की मांग करने, लीडरशिप में अपनी जगह लेने और उन बातचीत को नया रूप देने की हिम्मत है जो कभी उन्हें बाहर रखती थीं।

भारत की मनिका विश्वकर्मा टॉप 12 में नहीं पहुंच सकीं

इस प्रतियोगिता में भारत की मनिका विश्वकर्मा टॉप 12 में जगह नहीं बना सकीं। प्रतियोगिता में दुनिया भर के 100 से ज्यादा सुंदरियों ने हिस्सा लिया और सभी की नजर मिस यूनिवर्स के ताज पर थी। 2021 में हरनाज कौर संधू के जीतने के बाद, अब भारत फिर से इस ताज को जीतने की तलाश में है।

Kajal Sharma

Recent Posts

दिवाली पर पटाखों के समर्थन में उतरे योगी आदित्यनाथ; बोले- चिंता करने की जरूरत नहीं, प्रदूषण अपने आप कम हो जाएगा

Yogi Adityanath on Diwali Pollution: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धनतेरस और दिवाली…

30 minutes ago

एयर इंडिया की फ्लाइट में हाईजैक की धमकी से हड़कंप, कोलकाता एयरपोर्ट पर रोका गया विमान

Air India Flight Threat Note: कोलकाता से मुंबई जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में…

1 hour ago

IBM का बड़ा फैसला, अमेरिका में ज्यादातर पदों के लिए H-1B वीजा और ग्रीन कार्ड स्पॉन्सरशिप बंद

IBM H1B Visa Sponsorship: टेक कंपनी IBM ने अमेरिका में अपने कंसल्टिंग कारोबार के ज्यादातर…

1 hour ago

दिल्ली की हवा में मामूली सुधार, AQI घटकर 299 पर पहुंचा; 28 केंद्रों पर अब भी ‘बेहद खराब’

Delhi AQI: दिल्ली में बुधवार सुबह वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार दर्ज किया गया। सुबह…

2 hours ago

पाकिस्तान ने ईरानी नागरिकों को लेने से किया इनकार, बीच रास्ते से अमेरिका की डिपोर्टेशन फ्लाइट लौटी

US Iran Deportation Flight: अमेरिका से ईरानी नागरिकों को डिपोर्ट करने की कोशिश को बड़ा…

2 hours ago

सोनीपत में मामूली टक्कर पर खूनी खेल, बदमाशों ने डे-बैक मैनेजर को गोली मारकर उतारा मौत के घाट

Sonipat: हरियाणा के सोनीपत में रोड रेज की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जम्मू-कटरा…

3 hours ago