अध्यात्म

Hanuman Jayanti 2026: सुबह छूट गई पूजा? घबराएं नहीं, हनुमान जयंती की शाम में छिपा है खास चमत्कारी मुहूर्त!

Hanuman Jayanti 2026: आज देशभर में हनुमान जयंती का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। मान्यता है कि चैत्र पूर्णिमा के दिन हनुमान, जो भगवान शिव के 11वें रुद्रावतार हैं, का जन्म हुआ था। इस दिन भक्त हनुमान जी की पूजा कर शक्ति, साहस और संकटों से मुक्ति की कामना करते हैं। अक्सर लोग सुबह के समय पूजा-अर्चना करते हैं, लेकिन अगर किसी कारण से आप सुबह पूजा नहीं कर पाए हैं, तो चिंता करने की जरूरत नहीं है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शाम का समय भी हनुमान जी की उपासना के लिए अत्यंत शुभ और फलदायी माना गया है।

आज के शुभ मुहूर्त

इस वर्ष हनुमान जयंती पर दो विशेष पूजा मुहूर्त बताए गए हैं-

सुबह: 6:10 बजे से 7:44 बजे तक
शाम: 6:39 बजे से रात 8:06 बजे तक

यदि सुबह का समय निकल गया है, तो शाम का यह मुहूर्त भी उतना ही प्रभावशाली माना जाता है। इस समय की गई पूजा से विशेष फल की प्राप्ति होती है।

क्यों खास है शाम की पूजा?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शाम के समय की गई पूजा ग्रह दोषों को शांत करने में सहायक होती है और घर में सुख-समृद्धि लाती है। खासकर वे लोग जो व्यस्त दिनचर्या के कारण सुबह पूजा नहीं कर पाते, उनके लिए यह समय अत्यंत लाभकारी माना गया है।

ऐसे करें शाम की पूजा

शाम की पूजा से पहले स्नान करें या हाथ-पैर धोकर स्वच्छ वस्त्र पहनें, विशेष रूप से लाल या पीले रंग के। इसके बाद हनुमान जी की प्रतिमा या तस्वीर के सामने दीपक जलाएं चमेली के तेल का दीपक श्रेष्ठ माना जाता है, लेकिन घी का दीपक भी उपयोग किया जा सकता है। हनुमान जी को सिंदूर अर्पित करें, संभव हो तो चोला चढ़ाएं। भोग में बूंदी या बेसन के लड्डू, गुड़-चना अर्पित करें। पूजा के दौरान श्रद्धा से हनुमान चालीसा का पाठ करें 7 बार पाठ करना विशेष फलदायी माना गया है। साथ ही “ॐ हनुमते नमः” मंत्र का जाप भी करें।

आस्था और विश्वास का पर्व

हनुमान जयंती केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि आस्था, विश्वास और ऊर्जा का प्रतीक है। सच्चे मन से की गई पूजा हर बाधा को दूर करने और जीवन में सकारात्मकता लाने की शक्ति रखती है।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य परंपराओं पर आधारित है। अलग-अलग क्षेत्रों में पूजा विधि और मान्यताएं भिन्न हो सकती हैं।

ये भी पढ़ें: Mahavir Jayanti 2026: आज क्यों है इतना खास दिन? जानिए भगवान महावीर की वो 5 शिक्षाएं जो बदल सकती हैं आपकी जिंदगी

Shagun Chaurasia

Recent Posts

IBM का बड़ा फैसला, अमेरिका में ज्यादातर पदों के लिए H-1B वीजा और ग्रीन कार्ड स्पॉन्सरशिप बंद

IBM H1B Visa Sponsorship: टेक कंपनी IBM ने अमेरिका में अपने कंसल्टिंग कारोबार के ज्यादातर…

16 minutes ago

दिल्ली की हवा में मामूली सुधार, AQI घटकर 299 पर पहुंचा; 28 केंद्रों पर अब भी ‘बेहद खराब’

Delhi AQI: दिल्ली में बुधवार सुबह वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार दर्ज किया गया। सुबह…

45 minutes ago

पाकिस्तान ने ईरानी नागरिकों को लेने से किया इनकार, बीच रास्ते से अमेरिका की डिपोर्टेशन फ्लाइट लौटी

US Iran Deportation Flight: अमेरिका से ईरानी नागरिकों को डिपोर्ट करने की कोशिश को बड़ा…

1 hour ago

सोनीपत में मामूली टक्कर पर खूनी खेल, बदमाशों ने डे-बैक मैनेजर को गोली मारकर उतारा मौत के घाट

Sonipat: हरियाणा के सोनीपत में रोड रेज की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जम्मू-कटरा…

1 hour ago

IPL 2027 से पहले बड़ा धमाका, पंजाब के हुए हार्दिक पंड्या; मुंबई इंडियंस में शामिल हुए अर्शदीप सिंह!

Hardik Pandya Arshdeep Singh Trade: आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के…

2 hours ago

गुवाहाटी के पास कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के पांच डिब्बे पटरी से उतरे, सभी यात्री सुरक्षित

Guwahati Train Derailment: असम में बुधवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा हो गया। गुवाहाटी के…

2 hours ago