भीड़ ने एसआईर के खिलाफ पश्चिम बंगाल के एक बीडीओ दफ्तर में तोड़फोड़ किया
SIR protest in West Bengal: पश्चिम बंगाल में दिनाजपुर जिले के चाकुलिया पुलिस थाना क्षेत्र में स्पेशल इंटेंसिव रिवीज़न (एसआईआर) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन अब हिंसा में बदल रहा है। बीते दिन गुरुवार को एसआईआर प्रक्रिया के खिलाफ लोगों की भीड़ ने बीडीओ के दफ्तर में घुसकर तोड़फोड़ की और आग लगा दी। आगजनी होने से दफ्तर में संपत्ति का काफी नुकसान हुआ है। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी व कर्मियों पर भीड़ ने पथराव भी किया है।
पुलिस ने बताया कि भीड़ में शामिल लोगों द्वारा बीडीओ दफ्तर में तोड़फोड़ करने और पुलिस कर्मियों पर पथराव करने के अपराध में 10 लोगों को मौके से हिरासत में लिया गया है। वहीं, भीड़ के पथराव करने से चाकुलिया थाना के प्रभारी चोटिल हो गए हैं।
चाकुलिया क्षेत्र में लोगों की भीड़ ने बीडीओ के दफ्तर में तोड़फोड़ और आगजनी करने से संपत्ति को काफी नुकसान पहुंचा है। दफ्तर के कंप्यूटर तोड़ दिए गए और फाइलों में आग लगा दी गई है। चुनाव आयोग ने बताया कि इस घटना में करीब 20 लाख रुपए की क्षति हुई है और पुलिस के आने से हालात पर काबू पा लिया गया है।
एसआईआर प्रक्रिया का विरोध कर रहे लोगों का कहना है कि चुनाव आयोग की तरफ से वोटर लिस्ट में पहचान सत्यापन के लिए नोटिस देकर बार-बार बुलाया जा रहा है। इस तरह सुनवाई के लिए बार-बार बुलाकर परेशान किया जा रहा है। वहीं, बीजेपी नेता सुकांत मजूमदार ने कहा कि एसआईआर का विरोध उन इलाकों में हो रहा जो मुस्लिम बहुल हैं। उन्होंने कहा इसके पीछे की वजह एसआईर प्रक्रिया का काम सही तरीके से ना हो सके।
प्रदेश के चीफ इलेक्शन ऑफिसर (CEO) ने ट्वीट कर के कहा- "सुजॉय धर, WBCS (Exe.) BDO गोलपोखर-2 और AERO गोलपोखर AC ने चकुलिया पुलिस स्टेशन में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई है।" घटना के बाद से पुलिस क्षेत्र में अलर्ट मोड पर है और पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है।
ये भी पढ़ें: ईरान में सत्ता बदली तो भारत के लिए सुनहरा मौका या बड़ा झटका, जानिए आज के एक्सप्लेनर में…
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, ममता सरकार को करारा झटका, ED अफसरों पर FIR पर रोक, नोटिस जारी
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…