दिल्ली/NCR

दिल्लीवासियों के लिए बरक़रार है सांसों पर संकट! हवा लगातार चौथे दिन ‘बेहद खराब’ श्रेणी में, आने वाले दिन और गंभीर हो सकता है हाल

Delhi AQI Update: दिल्लीवासियों के लिए सांसों पर संकट लगातार बढ़ता जा रहा है। राजधानी में हवा लगातार चौथे दिन ‘बेहद खराब’ श्रेणी में बरकरार है। एयर क्वालिटी अर्ली वार्निंग सिस्टम फॉर दिल्ली (AQEWS) द्वारा शुक्रवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 345 दर्ज किया गया, जो स्वास्थ्य के लिहाज से गंभीर चिंता का संकेत है। इससे पहले बृहस्पतिवार को AQI 343 दर्ज हुआ था।

आने वाले दिनों का पूर्वानुमान

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) ने चेतावनी दी है कि शनिवार तक राजधानी की हवा बेहद खराब श्रेणी में बनी रहेगी। वहीं रविवार को वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंच सकती है। विशेषज्ञों के मुताबिक, इस स्तर की प्रदूषण भरी हवा विशेष रूप से बुजुर्ग, बच्चे और सांस की बीमारियों से ग्रस्त लोग के लिए खतरनाक साबित हो सकती है।

दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में AQI का हाल

CPCB के आंकड़ों के अनुसार राजधानी के प्रमुख इलाकों में AQI इस प्रकार दर्ज किया गया:

• अलीपुर: 331
• आनंद विहार: 354
• अशोक विहार: 367
• आया नगर: 305
• बवाना: 363
• बुराड़ी: 325
• चांदनी चौक: 370
• डीटीयू: 332
• द्वारका सेक्टर-8: 369
• IGI एयरपोर्ट T3: 280
• ITO: 362
• जहांगीरपुरी: 385
• लोधी रोड: 323
• मुंडका: 383
• नजफगढ़: 289
• नरेला: 332
• पंजाबी बाग: 370
• आरकेपुरम: 374
• रोहिणी: 374
• सोनिया विहार: 368
• विवेक विहार: 386
• वजीरपुर: 374

इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि पूरे शहर में हवा खतरनाक स्तर पर है, और अधिकांश इलाकों में AQI 300 से ऊपर है।

स्वास्थ्य पर प्रभाव

विशेषज्ञों का कहना है कि इस स्तर की वायु प्रदूषण के कारण सांस लेने में तकलीफ, आंखों और गले में जलन, खांसी, सांस की गंभीर बीमारियों में वृद्धि जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। बुजुर्ग और बच्चों के लिए स्थिति और गंभीर हो सकती है। लंबे समय तक यह प्रदूषण फेफड़ों और हृदय पर स्थायी प्रभाव डाल सकता है।

बचाव के उपाय

• घर से निकलते समय मास्क का प्रयोग करें।
• एयर प्यूरीफायर का उपयोग करें।
• ज्यादा समय बाहर न बिताएं, विशेषकर सुबह-शाम की समयावधि में।
• बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दें।

राजधानी की यह खतरनाक हवा नागरिकों के लिए अलर्ट का संकेत है। आने वाले दिनों में हवा और भी अधिक विषाक्त हो सकती है, इसलिए सभी को सावधानी बरतनी जरूरी है।

ये भी पढ़ें: एक बार फिर Google Map बना जानलेवा मोड़! लद्दाख में भटके चार दोस्त, खाई में गिरी कार, जानें कैसे बची जान

Shagun Chaurasia

Recent Posts

दिल्ली में 11 KM लंबा छठ घाट तैयार, नितिन नवीन ने किया उद्घाटन; साफ पानी से लेकर CCTV तक की सुविधा

Delhi Munak Canal Chhath Ghat: दिल्ली में छठ पूजा की तैयारियों के बीच राजधानी का…

3 hours ago

IIT खड़गपुर में शुरू होगी MD की पढ़ाई, 6 स्पेशलाइजेशन में मिलेंगी 12 सीटें

IIT Kharagpur MD Admission 2026: IIT खड़गपुर ने मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल…

4 hours ago

Chhath Puja 2026: 13 नवंबर से शुरू होगा छठ महापर्व, जानें नहाय-खाय से पारण तक चार दिनों का पूरा कैलेंडर

Chhath Puja 2026 Calendar: छठ पूजा आस्था, तपस्या और प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने…

4 hours ago

15 राउंड फायरिंग के बाद बोला ‘हैप्पी दिवाली’: पार्किंग विवाद में फरीदाबाद हत्याकांड CCTV में कैद

Faridabad: हरियाणा के फरीदाबाद में पूर्व Tech Mahindra अधिकारी परमजीत धनखड़ की हत्या से पहले…

5 hours ago

यूपी चुनाव 2027: ओवैसी-चंद्रशेखर आजाद ने बनाया ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’, यूपी की सभी सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

Owaisi Chandrashekhar Azad Alliance: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले नया राजनीतिक…

5 hours ago