Modi gali controversy: पीएम मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी के बाद माफी मांग चुकी 15 वर्षीय नाबालिग और उसका परिवार अब भी मुश्किलों में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें लगातार रेप और जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं, यहां तक कि कुछ ही दिनों में 3 बार घर बदलना पड़ा।
नाबालिग की ओर से पैरवी कर रहे वकील अनिल कुमार ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में उन्हें सुरक्षा कारणों से तीन बार अपना ठिकाना बदलना पड़ा है। उन्होंने कहा कि शिकायत दर्ज होने के समय लड़की की उम्र 14 वर्ष थी और 1 अगस्त को वह 15 साल की हुई है। वकील के मुताबिक, लड़की फिलहाल दिल्ली के ओपन स्कूलिंग सिस्टम से 10वीं की पढ़ाई कर रही है। उन्होंने सोशल मीडिया पर वायरल उन दावों को पूरी तरह झूठा बताया, जिनमें उसे 25 वर्षीय सैलून वर्कर बताया जा रहा है। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि लड़की का नाम 'रुचिका' बताए जाने का दावा भी पूरी तरह फर्जी है।
पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में 15 वर्षीय नाबालिग पहले ही सार्वजनिक माफी मांग चुकी है। उसने वीडियो जारी कर कहा कि विवादित वीडियो उसने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट नहीं किया था। लड़की के मुताबिक, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान दूसरों के बहकावे में आकर उसने प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक बातें कह दी थीं, जिसके लिए वह शर्मिंदा है।
Bawal Sector 3 Fire News: रेवाड़ी के बावल औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार देर रात अचानक…
India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…
Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…
Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…
Sonam Wangchuk Ladakh Violence: लद्दाख के लेह में हुई हिंसा और पुलिस गोलीबारी को एक…
Balen Shah India thanks UN General Assembly: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संयुक्त राष्ट्र…