Breaking

मेलबर्न में मोदी का मेगा शो, 30 हजार भारतीयों को किया संबोधित

Anthony Albanese Modi Meeting: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने दो दिवसीय ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान मेलबर्न में आयोजित 'मेलबर्न मीट्स मोदी' कार्यक्रम में करीब 30 हजार भारतीय मूल के लोगों को संबोधित किया। उत्साह से भरे इस कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि वह पिछले 12 वर्षों में तीसरी बार ऑस्ट्रेलिया आए हैं, यानी उनकी "हैट्रिक" पूरी हो गई है। उन्होंने भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों को मजबूत बनाने का श्रेय प्रवासी भारतीय समुदाय को देते हुए कहा कि दोनों देशों की दोस्ती की सबसे बड़ी ताकत यहां रहने वाले भारतीय हैं। पीएम ने मुस्कुराते हुए कहा, "ये शो हाउसफुल है," जिससे पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

ऑस्ट्रेलिया के बीच यूरेनियम डील पर मुहर, रक्षा से स्पेस तक कई अहम समझौते

मेलबर्न में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज के बीच द्विपक्षीय वार्ता के बाद दोनों देशों ने रणनीतिक साझेदारी को नई मजबूती देते हुए यूरेनियम आपूर्ति समझौते पर मुहर लगाई। संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में दोनों नेताओं ने रक्षा, व्यापार, स्वच्छ ऊर्जा, अंतरिक्ष सहयोग और क्रिटिकल मिनरल्स जैसे अहम क्षेत्रों में कई नए समझौतों का ऐलान किया। इन समझौतों का उद्देश्य दोनों देशों के बीच आर्थिक, ऊर्जा और सुरक्षा सहयोग को और मजबूत करना तथा इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में रणनीतिक साझेदारी को नई ऊंचाई देना है।

स्वच्छ ऊर्जा से गगनयान तक, ऑस्ट्रेलिया के साथ रणनीतिक साझेदारी होगी मजबूत

संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया से भारत को यूरेनियम की आपूर्ति मिलने से देश के स्वच्छ ऊर्जा मिशन को नई गति मिलेगी। उन्होंने बताया कि दोनों देश मिलकर क्रिटिकल मिनरल्स कॉरिडोर विकसित करेंगे, जिससे भविष्य की तकनीकों और विनिर्माण क्षेत्र को मजबूती मिलेगी। इसके अलावा, ऑस्ट्रेलिया के कोकोस (कीलिंग) द्वीप पर स्पेस ट्रैकिंग टर्मिनल स्थापित किया जाएगा, जो भारत के महत्वाकांक्षी गगनयान मिशन की निगरानी और संचालन में अहम भूमिका निभाएगा।

Sunil Gupta

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

2 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

3 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

4 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

4 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

4 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

5 hours ago