Breaking

पुतिन ने PM मोदी को 24वें भारत-रूस शिखर सम्मेलन में शामिल होने का दिया न्योता

Modi Putin Meeting Russia Summit: BRICS शिखर सम्मेलन के दौरान PM मोदी और राष्ट्रपति पुतिन की मुलाकात में रक्षा, ऊर्जा, अंतरिक्ष और व्यापार समेत द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा हुई। मोदी ने रूस यात्रा का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है।

24वें भारत-रूस समिट के लिए न्योता

राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 24वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए रूस आने का निमंत्रण दिया है। PM मोदी ने न्योता स्वीकार कर लिया। दोनों देशों की आपसी सुविधा के अनुसार राजनयिक माध्यमों से सम्मेलन की तारीख तय की जाएगी। शुक्रवार को नई दिल्ली में BRICS समिट से इतर हुई मुलाकात में दोनों नेताओं ने भारत-रूस विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी की प्रगति पर चर्चा की। इस दौरान रक्षा, ऊर्जा, अंतरिक्ष, व्यापार और लोगों के बीच संपर्क जैसे क्षेत्रों को लेकर समीक्षा हुई।

दो हफ्ते में दूसरी मुलाकात

यह 15 दिनों के भीतर मोदी और पुतिन की दूसरी बैठक थी। इससे पहले दोनों नेता 31 अगस्त को बिश्केक में 26वें SCO शिखर सम्मेलन के दौरान मिले थे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि नेताओं ने पश्चिम एशिया और ब्लैक सी क्षेत्र के संघर्षों समेत अहम क्षेत्रीय व वैश्विक मुद्दों पर भी विचार साझा किए। इन संघर्षों का समुद्री व्यापार और भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर असर पड़ा है। PM मोदी ने दोहराया कि संघर्षों का समाधान संवाद और कूटनीति के जरिए ही होना चाहिए और भारत शांति प्रयासों में योगदान के लिए तैयार है।

INNOPROM India प्रदर्शनी का दौरा

मोदी और पुतिन ने पहली बार भारत में 9 से 11 सितंबर तक आयोजित रूस की अंतरराष्ट्रीय औद्योगिक प्रदर्शनी INNOPROM India का स्वागत किया और इसे व्यापार व औद्योगिक संबंध मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण बताया। इसके बाद दोनों नेताओं ने प्रदर्शनी का दौरा किया और प्रतिभागियों से बातचीत की।

ये भी पढ़े: IIT रुड़की की ‘स्मार्ट पट्टी’, शरीर की हलचल से खुद बनाएगी घाव भरने वाले सिग्नल

Tanisha Verma

Recent Posts

कानपुर कारोबारी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, बेटे ने हिटमैन से कहा- ‘पकड़े जाओ तो पत्नी का नाम लेना’

Kanpur Businessman Murder: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या के मामले में पुलिस…

17 minutes ago

SIR को लेकर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, कहा- अगर अवैध काम हुआ तो CEC पर चलाया जाए आपराधिक मुकदमा

SIR Priyanka Gandhi Statement: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने SIR को लेकर मुख्य चुनाव…

18 minutes ago

ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड: जलने की गंध आने पर भी ड्राइवर ने नहीं रोकी बस, बोला- ‘मरना है तो मर जाओ, बस नहीं रोकेंगे’

Greater Noida Bus Fire: ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात दिल्ली से…

35 minutes ago

पाकिस्तान का अफगानिस्तान पर बड़ा हमला, तालिबान सुप्रीम लीडर के शहर कंधार में धमाका

Pakistan Afghanistan Conflict: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ…

1 hour ago

जमुई के बाद समस्तीपुर में भी युवती से सरेराह बदसलूकी, वायरल वीडियो के बाद 4 गिरफ्तार

Samastipur: बिहार में जमुई की घटना के कुछ ही दिनों बाद समस्तीपुर से भी युवती…

1 hour ago

ट्रंप को कोर्ट से बड़ा झटका, मीडिया बैन का फैसला रद्द, व्हाइट हाउस में एंट्री बहाल करने का आदेश

Trump White House Media Ban: अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के CNN, MS NOW और…

2 hours ago