Mojtaba Elected New Supreme Leader of Iran: अयातुल्ला अली खामेनेई के सबसे बड़े बेटे मोजतबा खामेनेई को ईरान की विशेष सभा ने देश का नया सुप्रीम लीडर चुना है। यह चुनाव बीते दिनों अमेरिकी-इजरायली हमले में खामेनेई की मौत के बाद उनके उत्तराधिकारी के रूप में किया गया है। मालूम हो कि 86 वर्षीय खामेनेई की मौत के बाद उनके उत्तराधिकारी को लेकर अटकलें लगाई जा रही थी। रिपोर्ट है कि 56 वर्षीय मोजतबा को ईरानी क्रांतिकारी गार्ड कोर के दबाव में चुना गया था।
खामेनेई के बेटे मोजतबा मध्यम स्तर के शिया धर्मगुरु हैं और होज्जतोल इस्लाम की उपाधि रखते हैं। मोजतबा को अपने पिता का करीबी और प्रभावशाली सहयोगी माना जाता है। उन्हें अक्सर उनके “गेटकीपर” के रूप में भी देखा जाता है। ईरान-इराक युद्ध के दौरान उन्होंने सशस्त्र बलों में सेवा दी थी। उन्होंने क़ुम के धार्मिक सेमिनरी में पढ़ाई की और कट्टरपंथी विचारधारा से जुड़े रहे। उनकी निकटता आईआरजीसी से मानी जाती थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, वे पर्दे के पीछे महत्वपूर्ण नियुक्तियों और वित्तीय मामलों में भूमिका निभाते थे। 2009 के ग्रीन मूवमेंट और 2022 में महसा अमीनी की मौत के बाद हुए प्रदर्शनों के दौरान उन पर सुरक्षा बलों के सख्त दमन से जुड़े आरोप लगे। 2019 में अमेरिकी ट्रेजरी ने उन्हें ईरान के दमनकारी तंत्र में कथित भूमिका के लिए प्रतिबंधित किया था। मोजतबा शादीशुदा हैं। उनकी पत्नी का नाम ज़हरा हद्दाद-आदेल है और वे तीन बच्चों के पिता है।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…