Breaking

ईरान को 10वें दिन मिला नया सुप्रीम लीडर, मोजतबा के पद संभालते ही इजरायल की तरफ दागी गई पहली मिसाइल

Mojtaba Chosen Supereme Leader: ईरान के शासन व्यवस्था में बड़ा बदलाव आया है। अयातुल्ला अली खामनेई की मौत के 10वें दिन ईरान को मोजतबा खामेनेई के रूप नया सुप्रीम लीडर मिल गया। उनके सुप्रीम लीडर बनने की घोषणा ईरान के सरकारी टीवी पर प्रसारित की गई। वहीं, सरकारी चैनल ने अपने टेलीग्राम चैनल पर कहा, 'ईरान ने अयातुल्ला सैयद मोजतबा खामेनेई के नेतृत्व में कब्जे वाले क्षेत्रों की ओर मिसाइलों की पहली लहर दागी है।' गौरतलब है, अमेरिकी-इजरायली द्वारा 28 फरवरी को ईरान पर किए गए हवाई हमले में तेहरान में एक कंपाउंड रहने के दौरान अली खामेनेई की मौत हुई थी।

कौन हैं सुप्रीम लीडर मोजतबा

खामेनेई के बेटे मोजतबा मध्यम स्तर के शिया धर्मगुरु हैं और होज्जतोल इस्लाम की उपाधि रखते हैं। मोजतबा को अपने पिता का करीबी और प्रभावशाली सहयोगी माना जाता है। उन्हें अक्सर उनके “गेटकीपर” के रूप में भी देखा जाता है। ईरान-इराक युद्ध के दौरान उन्होंने सशस्त्र बलों में सेवा दी थी। उन्होंने क़ुम के धार्मिक सेमिनरी में पढ़ाई की और कट्टरपंथी विचारधारा से जुड़े रहे। उनकी निकटता आईआरजीसी से मानी जाती थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, वे पर्दे के पीछे महत्वपूर्ण नियुक्तियों और वित्तीय मामलों में भूमिका निभाते थे। 2009 के ग्रीन मूवमेंट और 2022 में महसा अमीनी की मौत के बाद हुए प्रदर्शनों के दौरान उन पर सुरक्षा बलों के सख्त दमन से जुड़े आरोप लगे। 2019 में अमेरिकी ट्रेजरी ने उन्हें ईरान के दमनकारी तंत्र में कथित भूमिका के लिए प्रतिबंधित किया था। मोजतबा शादीशुदा हैं। उनकी पत्नी का नाम ज़हरा हद्दाद-आदेल है और वे तीन बच्चों के पिता है।

ट्रंप ने कहा- अमेरिका की मंजूरी के बिना सुप्रीम लीडर मंजूर नहीं

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बीते दिन कहा कि ईरान का अगला सुप्रीम लीडर उनकी मंजूरी के बिना “ज्यादा समय तक नहीं टिकेगा”। उन्होंने यह टिप्पणी मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में की। इसी बीच इजराइली सेना ने भी सख्त चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि वह अयातुल्ला अली खामेनेई के किसी भी संभावित उत्तराधिकारी और उसे नियुक्त करने की कोशिश करने वाले लोगों को भी निशाना बनाएगी।

ये भी पढ़ें: खामेनेई और उनके बेटे मोजतबा को मारने का प्लान, ट्रंप की टेबल पर रखा गया ईरान स्ट्राइक का मैप

Anamika Anand

Recent Posts

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

6 minutes ago

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…

36 minutes ago

एशियन गेम्स 2026 में भारत के निशानेबाजों का जलवा, गोल्ड के साथ बनाया नया एशियाई रिकॉर्ड

India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…

2 hours ago

Gold Price Today: फिर सस्ता हुआ सोना, दिल्ली में 24 कैरेट का भाव ₹1,52,820

Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…

2 hours ago

दारोगा भर्ती परीक्षा में फिर उठे सवाल, खगौल सेंटर पर समय से पहले खुली प्रश्न पुस्तिकाओं की सील

Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…

3 hours ago