अध्यात्म

मोक्षदा एकादशी 2025 : पितरों को प्रसन्न करने और जीवन में शांति लाने के लिए ये खास उपाय करना ना भूलें

Mokshda Ekadashi : मोक्ष देने वाली एकादशी यानी मोक्षदा एकादशी, इस बार 1 दिसंबर 2025 को मनाई जाएगी। इसी दिन गीता जयंती भी होती है।मान्यता है कि इसी पावन दिन श्रीकृष्ण ने कुरुक्षेत्र में अर्जुन को भगवद गीता का उपदेश दिया था।

पितरों को खुश करने का शुभ अवसर

मोक्षदा एकादशी सिर्फ व्रत और पूजा का दिन नहीं है, बल्कि ऐसा माना जाता है कि इस दिन कुछ विशेष कर्म करने से पितर प्रसन्न होते हैं और उनकी आत्मा को मोक्ष मिलता है। साथ ही व्यक्ति को पितृ दोष से भी छुटकारा मिलता है।

तर्पण और पिंडदान का महत्व

इस दिन तर्पण करना अत्यंत शुभ माना जाता है। इसके लिए आप गंगाजल का उपयोग कर सकते हैं। यदि संभव हो तो किसी ब्राह्मण से तर्पण या पिंडदान करवाना चाहिए। माना जाता है कि इससे पितरों की आत्मा को तृप्ति मिलती है और घर में शांति और सुख आता है।

गीता के अध्यायों का पाठ करें

मोक्षदा एकादशी के दिन गीता पढ़ने का भी विशेष महत्व है।
आप इन अध्यायों का पाठ कर सकते हैं:

  • सातवां अध्याय
  • ग्यारहवां अध्याय
  • अठारहवां अध्याय

ये अध्याय मोक्ष और पितरों की मुक्ति से जुड़े माने जाते हैं। अगर तीनों ना पढ़ सकें तो कम से कम एक अध्याय अवश्य पढ़ें।

ये भी पढ़े : इस रविवार बन रहा है अद्भुत संयोग, सिर्फ 8 उपाय बदल सकते हैं आपकी किस्मत !

दान करने से बढ़ती है पुण्य की शक्ति

हिंदू धर्म में दान हमेशा शुभ माना गया है। मोक्षदा एकादशी के दिन पितरों को स्मरण करके: अन्न, वस्त्र, दक्षिणा दान करना चाहिए। इसके अलावा ब्राह्मणों को भोजन कराना भी बहुत फलदायी माना जाता है।

Kajal Sharma

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

9 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

10 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

11 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

11 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

11 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

12 hours ago