Categories: देश

एमपी-गुजरात में मानसून की दस्तक, UP-बिहार समेत 4 राज्यों में वज्रपात से 19 की मौत, जानिए आज का मौसम अपडेट

Weather Update: मध्य प्रदेश और गुजरात में मानसून ने दस्तक दे दी है। सोमवार को गुजरात के वडोदरा और मध्य प्रदेश के खरगोन जिले तक मानसून ने एंट्री ली। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले दो दिनों में गुजरात, मध्यप्रदेश, ओडिशा, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के शेष हिस्सों में भी मानसून दस्तक दे सकता है। संभावना जताई जा रही है कि हफ्ते के अंत तक पश्चिमी यूपी, दिल्ली, बिहार, पश्चिम बंगाल, हरियाणा के कुछ हिस्सों में पहुंच जाएगा।

यूपी-बिहार में कब आएगा मानसून

मौसम विभाग की तरफ से आज गुजरात और सौराष्ट्र में भारी बारिश का अनुमान जताया है। मध्य प्रदेश, राजस्थान समेत 17 राज्यों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। सोमवार को वज्रपात से मध्य प्रदेश, यूपी, राजस्थान और बिहार में 19 लोगों की जान चली गई। राजस्थान में मौसम विभाग ने 20 जून तक प्री-मानसून एक्टिव होने की संभावना जताई है। मंगलवार को राजस्थान के 26 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

दिल्ली में कैसे रहेगा मौसम

मध्य प्रदेश में अगले 2 दिन में मानसून भोपाल-इंदौर में दस्तक दे सकता है। वहीं, ग्वालियर-चंबल में सबसे आखिर में पहुंचेगा। इससे पहले प्रदेश के 40 जिलों में आंधी-बारिश का दौर चलेगा। कुछ जगहों पर भारी बारिश भी हो सकती है। राजधानी दिल्ली में आज भी बादल छाये रह सकते हैं। IMD ने हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकती है।

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

सरकारी अफसरों को मिलेंगे 1.8 लाख रुपये तक के लैपटॉप-टैबलेट, 4 साल बाद रख सकेंगे अपने पास

Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…

4 minutes ago

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

34 minutes ago

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

2 hours ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

3 hours ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

3 hours ago