iran-israel war
Iran Israel War: मध्य पूर्व में इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष और गहरा गया है। दोनों देशों में लगातार हो रही बमबारी के बीच इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बड़ा ऐलान किया है। उनके बयान से दुनिया भर में हड़कंप मच गया है। AFP की रिपोर्ट के मुताबिक नेतन्याहू ने कहा है कि जब तक ख़ामेनेई की हत्या नहीं हो जाती, युद्ध नहीं खत्म होने वाली।
नेतन्याहू का यह बयान इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि हाल ही में आई एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि इजरायल खामेनेई को मारने की योजना बना चुका था। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कहने पर इजरायल पीछे हटा था। हालांकि नेतन्याहू इस जिद पर अड़े हुए हैं कि वो खामेनेई का खात्मा कर देंगे। बेंजामिन नेतन्याहू का कहना है कि अगर इजरायल ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को मार देता है तो संघर्ष खत्म हो जाएगा।
नेतन्याहू के इस ऐलान से ईरान के राजनीतिक और सैन्य अधिकारियों के बीच हड़कंच मच गया है। ईरानी मीडिया इसे सीधे तौर पर सीधा युद्ध का ऐलान बता रही है। ईरान चेतावनी देते हुए कह रहा है कि अगर सुप्रीम लीडर को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई तो इसका परिणाम ऐतिहासिक और विनाशकारी होगा।
मालूम हो कि 13 जून, शुक्रवार सुबह इजरायल ने ईरान की न्यूक्लियर साइट और सैन्य ठिकानों पर बमबारी की। इसके बाद से दोनों देश एक दूसरे पर हमले कर रहे हैं। पिछले 5 दिनों में ईरान के 30 सैन्य अधिकारी और कई वैज्ञानिकों की मौत हो चुकी है। ईरानी मीडिया के मुताबिक हमले में 230 लोगों की मौत हुई है जबकि 1200 से ज्यादा घायल हैं। वहीं इजरायल में भी 24 लोगों की मौत हुई है।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…