लाइफस्टाइल

Monsoon Recipe: मानसून में स्वाद और सेहत का संगम, जानिए बारिश के मौसम की खास रेसिपीज़

Monsoon Recipe: बरसात का मौसम और गरमा-गरम खाने का आनंद कुछ और ही होता हैं। मानसून का मौसम आते ही ठंडी हवाएं और बारिश की फुहारें दिल को सुकून देती हैं। ऐसे समय में कुछ चटपटा, गर्म और हेल्दी खाने का मन करता हैं। इस मौसम में पाचन तंत्र थोड़ा धीमा हो जाता हैं, इसलिए हल्का और पौष्टिक खाना ज़रूरी होता हैं।
यहां हम आपके लिए लाए हैं कुछ खास मानसूनी रेसिपीज़, जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ स्वास्थ्यवर्धक भी हैं।

  • गरमा-गरम मूंग दाल पकोड़े: बरसात और पकोड़े का रिश्ता बहुत पुराना हैं। मूंग दाल के पकोड़े हल्के होते हैं और पेट पर भारी नहीं पड़ते। इन्हें धनिया-पुदीना की चटनी या इमली की खट्टी-मीठी चटनी के साथ खाया जा सकता हैं।
  • टमाटर का रसम (South Indian फ्लेवर में): रसम एक हल्का और तीखा सूप जैसा होता हैं जो मानसून में शरीर को गर्म रखता हैं और पाचन को ठीक करता हैं। यह नाक बंद या सर्दी-जुकाम में भी राहत देता हैं।
  • अदरक वाली चाय और मखाना नमकीन: अदरक वाली चाय बरसात के मौसम की जान हैं। इसके साथ भुना हुआ मखाना या घर की बनी हुई नमकीन हेल्दी ऑप्शन होती हैं। ये स्नैक लाइट भी होते हैं और देर तक पेट भरा महसूस होता हैं।
  • खिचड़ी: जब बारिश हो रही हो और मन हो कुछ हल्का लेकिन स्वादिष्ट खाने का, तो खिचड़ी एकदम सही विकल्प हैं। इसे दही, पापड़ या अचार के साथ परोसें। इसमें हरी सब्ज़ियाँ मिलाकर इसे और भी पौष्टिक बनाया जा सकता हैं।
  • भुट्टा (कॉर्न) चाट या रोस्टेड कॉर्न: भुट्टा मानसून का सबसे पॉपुलर स्ट्रीट फूड हैं। इसे उबालकर नींबू और मसाले डालकर चाट बना सकते हैं या भूनकर नमक और नींबू के साथ खा सकते हैं।

ये भी पढ़े: Health Tips: 40 की उम्र पार करने के बाद भी रहें जवां और हेल्दी, डाइट में इन चीजों को जरुर जोड़े

मानसून का मौसम स्वाद और खुशबू से भरा होता हैं। अगर सही खाने-पीने का ख्याल रखा जाए तो यह मौसम स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी हो सकता हैं। ऊपर बताई गई रेसिपीज़ न सिर्फ स्वादिष्ट हैं, बल्कि मौसम के अनुसार सेहत के लिए भी फायदेमंद हैं। तो इस बारिश का आनंद लें इन खास रेसिपीज़ के साथ!

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

दिल्ली में 11 KM लंबा छठ घाट तैयार, नितिन नवीन ने किया उद्घाटन; साफ पानी से लेकर CCTV तक की सुविधा

Delhi Munak Canal Chhath Ghat: दिल्ली में छठ पूजा की तैयारियों के बीच राजधानी का…

4 hours ago

IIT खड़गपुर में शुरू होगी MD की पढ़ाई, 6 स्पेशलाइजेशन में मिलेंगी 12 सीटें

IIT Kharagpur MD Admission 2026: IIT खड़गपुर ने मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल…

4 hours ago

Chhath Puja 2026: 13 नवंबर से शुरू होगा छठ महापर्व, जानें नहाय-खाय से पारण तक चार दिनों का पूरा कैलेंडर

Chhath Puja 2026 Calendar: छठ पूजा आस्था, तपस्या और प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने…

5 hours ago

15 राउंड फायरिंग के बाद बोला ‘हैप्पी दिवाली’: पार्किंग विवाद में फरीदाबाद हत्याकांड CCTV में कैद

Faridabad: हरियाणा के फरीदाबाद में पूर्व Tech Mahindra अधिकारी परमजीत धनखड़ की हत्या से पहले…

5 hours ago

यूपी चुनाव 2027: ओवैसी-चंद्रशेखर आजाद ने बनाया ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’, यूपी की सभी सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

Owaisi Chandrashekhar Azad Alliance: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले नया राजनीतिक…

6 hours ago