चुनाव

Bihar assembly : किसी के बाप का नहीं है…राजद विधायक के बयान पर बिहार विधानसभा में बवाल

Bihar Assembly Session : बिहार विधानसभा में बुधवार को जमकर हंगामा हुआ. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नेता विपक्ष के बीच चल रही बहस के दौरान मनेर से आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र ने एक टिप्पणी की. जिसको लेकर सदन का माहौल गरम हो गया.

क्यों हुआ वबाल

दरअसल विधानसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के बीच तकरार हो रही थी. तब भाई वीरेंद्र ने सीट पर बैठे-बैठे टिप्पणी करते हुए कहा कि सदन किसी के बाप का नहीं है. इस दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने आ गए. सत्ता पक्ष के विधायक और मंत्री खड़े हो गए और विरोध जताया.

इतना ही नहीं राजद विधायक भाई वीरेंद्र के एक बयान पर स्पीकर गुस्सा हो गए। उन्होंने राजद विधायक को माफी मांगने के लिए कहा। इस पर भाई वीरेंद्र ने कहा ये सदन किसी के बाप का है क्या। भाई वीरेंद्र के इस बयान पर डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा ये राजद के लोग गुंडे को लेकर आए हैं। हजारों लोगों की हत्या करके ये लोग आए हैं। इस पर स्पीकर नंद किशोर यादव नाराज हो गए और कहा कि यह फैसला हम करेंगे आप नहीं .

वोटर वेरिफिकेशन पर तेजस्वी ने लगाया आरोप

तेजस्वी ने कहा कि बिहार में अभी बारिश का मौसम है, ऐसे में लोग फॉर्म (वोटर वेरिफिकेशन) कैसे भरेंगे? आधार कार्ड को क्यों नहीं जोड़ा जा रहा है? राशन कार्ड को क्यों नहीं जोड़ा जा रहा है? इसके बाद उन्होंने डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि बिहार में बांग्लादेशी, नेपाली और म्यांमार के लोग आ गए हैं.

ये भी पढ़ें  : तुम बच्चा न हो…अंड बंड बोलते हो, विधानसभा में तेजस्वी यादव पर भड़के नीतीश कुमार

इस पर जवाब देते हुए डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने तेजस्वी यादव पर पलटवार किया. उन्होंने तेजस्वी पर जनता को भ्रमित करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनका यह बयान पूरी तरह से आधारहीन है.

नीतीश कुमार का तेजस्वी पर पलटवार

तेजस्वी के आरोपों का जवाब देते हुए नीतीश कुमार ने अपने कार्यकाल के दौरान किए गए सुधारों का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने महिलाओं और मुस्लिम समुदाय के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं. सीएम ने तेजस्वी से पूछा कि जब तुम सत्ता में थे,तब मुसलमानों और महिलाओं के लिए क्या किया? क्या तुम उस समय के विकास कार्यों को नजरअंदाज करना चाहते हो? नीतीश ने यह भी दावा किया कि उनके द्वारा किए गए कार्यों के कारण पटना जैसे बड़े शहरों में सुरक्षा का माहौल बेहतर हुआ है और लोग अब रात के समय भी घर से बाहर निकल सकते हैं.

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

जमुई पीड़िता की फोटो शेयर करने पर एक्शन, CMO के स्टेनो पर FIR दर्ज

Jamui Victim Photo: बिहार के जमुई में नाबालिग पीड़िता और उसके परिवार की तस्वीर सोशल…

3 minutes ago

लुधियाना में तेज रफ्तार Tiago EV ने 6 वाहनों को मारी टक्कर, 5 घायल

Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…

3 hours ago

नेपाल में लगातार बारिश से बढ़ा गंडक का जलस्तर, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ी चिंता

Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…

3 hours ago

RCB के कप्तान रजत पाटीदार को बड़ा सम्मान मिली मानद डॉक्टरेट की उपाधि

Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…

3 hours ago

PM मोदी के साथ AI-मॉर्फ्ड तस्वीर पर दिल्ली HC का नोटिस, Dipke समेत अन्य से स्पष्टीकरण की मांग

Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…

3 hours ago

हांगझोउ के ब्रॉन्ज से नागोया के सिल्वर तक, गुलवीर सिंह ने फिर बढ़ाया भारत का मान

Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…

3 hours ago