दिल्ली/NCR

दिल्ली विधानसभा का मॉनसून सत्र आज से शुरु, पूरी तरह डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होगा आयोजित

Delhi Monsoon Session : सोमवार से  दिल्ली विधानसभा का मानसून सत्र डिजिटल होगा, जिसमें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता स्कूलों की फीस नियंत्रण के लिए विधेयक पेश करेंगी। सत्र में CAG की दो रिपोर्टें भी पेश होंगी। बता दें कि मानसून सत्र पूरी तरह डिजिटल होगा, जिससे कागज का उपयोग बंद हो जाएगा। विधायक ई-पेपर से सवाल पूछेंगे।

स्कूलों की फीस नियंत्रण के लिए विधेयक पेश

लंबे समय से निजी स्कूलों द्वारा मनमानी फीस वसूली की शिकायत करते आ रहे हैं। बीजेपी सरकार अब इस पर सख्ती दिखाने जा रही है।  माना जा रहा है कि नया कानून निजी स्कूलों की फीस वृद्धि पर लगाम लगाएगा और पारदर्शिता लाएगा।

टैबलेट और लैपटॉप के माध्यम से होगा कार्य

इस बार के सत्र के दौरान विधायकों को अपने सवाल  और अन्य दस्तावेज ई-पेपर के जरिए उपलब्ध कराए जाएंगे। सभी मंत्री अधिकारी और विधायक अब टैबलेट और लैपटॉप के माध्यम से कार्यवाही में भाग लेंगे। विधानसभा अध्यक्ष ने इसे नई तकनीक से जुड़ी लोकतांत्रिक पारदर्शिता की दिशा में बड़ा कदम बताया है।

डिजिटल सत्र से जुड़ी कुछ खास बातें-

  • सभी प्रश्नोत्तर, विधेयक, रिपोर्ट्स और कार्यसूचियां ई-बुक के रूप में विधायकों को मिलेंगी।
  • कार्यवाही के दौरान किसी भी दस्तावेज की हार्ड कॉपी वितरित नहीं की जाएगी।
  • विधानसभा परिसर में डिजिटल स्क्रीन, प्रोजेक्टर और हाई-स्पीड इंटरनेट की व्यवस्था की गई है।
  • विधायकों और अधिकारियों को इसके लिए विशेष आईटी ट्रेनिंग दी जा चुकी है।

बता दें कि देश में इससे पहले केरल, हिमाचल प्रदेश और नागालैंड विधानसभा आंशिक रूप से पेपरलेस हो चुके हैं। लेकिन दिल्ली विधानसभा पहली मेट्रो राजधानी विधानसभा है जो पूरी तरह डिजिटल सत्र आयोजित कर रही है।

8 अगस्त तक विधानसभा सत्र

बता दें कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को जानकारी दी थी कि राष्ट्रीय राजधानी में इस बार का विधानसभा सत्र 4 अगस्त से शुरू होकर 8 अगस्त तक चलेगा। इस बार के विधानसभा सत्र में शिक्षा से जुड़ा नया बिल लाया जाएगा।

ये भी पढ़े : Monsoon Session में निजी स्कूलों की फीस पर लगाम का बिल पेश करेगी दिल्ली सरकार: CM रेखा गुप्ता

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

UAE की कंपनी में बॉस ने कर्मचारियों को तोहफे में बांटे iPhone

UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…

1 minute ago

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

35 minutes ago

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…

1 hour ago

एशियन गेम्स 2026 में भारत के निशानेबाजों का जलवा, गोल्ड के साथ बनाया नया एशियाई रिकॉर्ड

India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…

2 hours ago

Gold Price Today: फिर सस्ता हुआ सोना, दिल्ली में 24 कैरेट का भाव ₹1,52,820

Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…

2 hours ago