Uttar Pradesh News
Uttar Pradesh News : यूपी के अमेठी जिले से चौंका देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक गांव में पांच बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ घर छोड़कर फरार हो गई। महिला के लापता होन के एक सप्ताह बाद पति ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अमेठी जिले के करौंदी गांव (Uttar Pradesh News) की रहने वाली किरण (बदला हुआ नाम), जो पांच बच्चों की मां हैं, 20 अगस्त की सुबह लगभग 11 बजे घर से अचानक गायब हो गईं। घरवालों को पहले लगा कि वह रिश्तेदारी या आसपास कहीं गई होंगी, लेकिन देर शाम तक जब कोई सुराग नहीं मिला, तो चिंता बढ़ने लगी। महिला के लापता होने के बाद पति ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन कुछ भी पता नहीं चल सका। इसके एक सप्ताह बाद पति ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महिला के गायब होने के बाद परिवार ने एक सप्ताह तक रिश्तेदारों और परिचितों के यहां तलाश की। जब कोई पता नहीं चला, तो आखिरकार 27 अगस्त को पति ने संग्रामपुर थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
महिला के पति राम औतार यादव ने थाने में दी शिकायत में कहा है कि उनकी पत्नी गांव के ही सहजीपुर निवासी एक युवक के साथ गई है। पति का कहना है कि यह युवक पहले से ही उनकी पत्नी से संपर्क में था और कई बार इसकी चर्चा गांव में भी हुई थी।
परिजनों ने कहा कि महिला के पांच बच्चे हैं। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है और दूसरी बेटी की शादी 8 मार्च 2026 को तय है। दो बेटे है जो बाहर नौकरी करते हैं और सबसे छोटा बेटा घर पर मजदूरी करके परिवार का सहारा बना हुआ है। महिला के अचानक गायब हो जाने से पूरा परिवार मानसिक तनाव में है। खासकर दूसरी बेटी की शादी पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं।
ये भी पढ़े : 36 दिनों तक परिवार को रखा डिजिटल अरेस्ट, नोएडा में 3.21 करोड़ की साइबर ठगी
थाना प्रभारी अखिलेश सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जांच कर रही है और जल्दी ही महिला की तलाश कर ली जाएगी।
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…
Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…
IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…
Pakistan Afghanistan Airstrike: पाकिस्तान ने गुरुवार तड़के अफगानिस्तान में 10 ठिकानों पर एयर और ड्रोन…