Bihar News
Bihar News : राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की वोटर अधिकार यात्रा सीतामढ़ी पुहंच गई है। वहां पहुंचकर दोनो ने पुनौरा धाम जानकी मंदिर में पूजा-अर्चना कर माता सीता का आशीर्वाद लिया। बिहार में INDIA गठबंधन अपने 12वें दिन सीतामढ़ी पहुंची है। इस दौरान कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
गुरुवार सुबह 8:30 बजे राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने माता जानकी के मंदिर में दर्शन किए। इस पवित्र स्थल पर पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने अपनी यात्रा को आगे बढ़ाया। जानकी देवी मंदिर में पूजा-अर्चना के दौरान की तस्वीरों को कांग्रेस के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर साझा किया गया है।
ये यात्रा गयाजी, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, मुंगेर, कटिहार, पूर्णिया, मधुबनी और दरभंगा से होते हुए 12वें दिन सीतामढ़ी पहुंच हैं. सीतामढ़ी से वोटर अधिकार यात्रा पश्चिमी चंपारण, सारण, भोजपुर होते हुए 16वें दिन पटना पहुंचेगी। बताया जा रहा है कि एक सितंबर को यात्रा के समापन के मौके पर रैली की बजाए पटना मार्च का प्लान है, जिसे महागठबंधन के शीर्ष नेता विभिन्न जगहों पर संबोधित करेंगे।
ये भी पढ़े : वैष्णो देवी लैंडस्लाइड में मरने वालों का आंकड़ा 34 पहुंचा, आज भी भारी बारिश का अलर्ट जारी
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…