Madhya Pradesh: भोपाल के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में पति-पत्नी और एक कथित तीसरे व्यक्ति से जुड़ा मामला चर्चा में है। बताया जा रहा है कि नाइट ड्यूटी पर गया पति अपने दोस्त के साथ एक मोमोज ठेले पर पहुंचा, जहां उसकी पत्नी कथित बॉयफ्रेंड के साथ मोमोज खाती मिली। पत्नी को दूसरे युवक के साथ देखकर पति नाराज हो गया और दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया।
देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई। वायरल वीडियो में पति-पत्नी समेत वहां मौजूद कुछ लोग एक-दूसरे से हाथापाई करते दिखाई दे रहे हैं। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश की, जबकि कई लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
एडिशनल डीसीपी अनिल शर्मा के मुताबिक, पुलिस के पास वीडियो पहुंचा है और प्रारंभिक पूछताछ की गई है। कुछ लोगों ने इसे पारिवारिक विवाद बताया है। फिलहाल पति-पत्नी या किसी अन्य पक्ष की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस मामले पर नजर रख रही है और शिकायत मिलने पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़े: स्वतंत्रता दिवस से पहले मुजफ्फरपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, 342 गिरफ्तार; 190 भेजे गए जेल
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…