MPSC Drug Inspector Exam: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) ने फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन विभाग की ड्रग इंस्पेक्टर ग्रुप-बी भर्ती परीक्षा रद्द कर दी है। मार्च 2026 में हुई इस परीक्षा को लेकर पेपर लीक और अनियमितता की शिकायतें सामने आई थीं। क्राइम ब्रांच की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के बाद आयोग ने यह फैसला लिया।
ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती के लिए 29 जुलाई 2025 को विज्ञापन जारी किया गया था। इसके बाद मार्च 2026 में राज्य के छह विभागीय मुख्यालयों में स्क्रीनिंग परीक्षा आयोजित हुई। परीक्षा के बाद कुछ अभ्यर्थियों ने शिकायत की कि कुछ उम्मीदवारों को परीक्षा से पहले ही प्रश्नपत्र मिल गया था। शिकायतें मिलने के बाद MPSC ने मामले को गंभीरता से लिया और 27 जुलाई 2026 को मुंबई पुलिस आयुक्त के पास औपचारिक शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई।
क्राइम ब्रांच की प्रारंभिक जांच में ऐसे तथ्य सामने आने की बात कही गई है, जिनसे संकेत मिला कि कुछ उम्मीदवारों तक प्रश्नपत्र पहले पहुंचा था। रिपोर्ट के आधार पर आयोग ने पूरी परीक्षा रद्द करने का निर्णय लिया। MPSC ने साफ किया कि भर्ती प्रक्रिया में निष्पक्षता और पारदर्शिता सबसे महत्वपूर्ण है। अब इन पदों के लिए दोबारा परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसकी तारीख से जुड़ी जानकारी बाद में जारी की जाएगी।
परीक्षा रद्द होने के बाद महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के नेता संदीप देशपांडे ने भी सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अगर जांच में परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र पहुंचने की बात सामने आई है, तो इस मामले में एफआईआर क्यों दर्ज नहीं की गई। उन्होंने पेपर लीक के मामलों में सख्त कार्रवाई की जरूरत पर भी सवाल उठाते हुए सरकार से जवाब मांगा।
ये भी पढ़ें: https://newsindia24x7.tv/bangladesh-hindu-family-murder-rangpur/
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…